Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को दी चुनौती, जानें क्या कहा…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को दी चुनौती, जानें क्या कहा…

    By Tv 36 HindustanMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नई दिल्ली:-* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर I.N.D.I.A अलायंस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस और RJD पर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ये लोग देश की एकता को तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा, जब अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब मैंने कहा था कि अब भारत आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य लिखेगा. कई बार इतिहास की एक घटना भी कई शताब्दियों का भाग्य तय कर देती है. आज से 1,000 साल पहले जब पश्चिम से भारत पर हमले होने शुरू हुए थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत एक हजार साल की गुलामी में घिर जाएगा. जो बिहार देश को दिशा दिखाता था, वो ऐसे संकटों से घिरा कि सब कुछ तबाह हो गया, लेकिन भारत के भाग्य ने एक बार फिर करवट ली है.दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना देश- पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में ये कालखंड ऐसा आया है, जब भारत फिर से अपनी सारी बेड़ियां तोड़ कर उठ खड़ा हुआ है. आज दुनिया में भारत की साख नई ऊंचाई पर है. आज भारत चांद पर ऐसी जगह पहुंच गया है, जहां तक कोई नहीं पहुंचा है. 10 साल पहले हम दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, सिर्फ 10 सालों में हम दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं. पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशानापीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, जैसे एक शहजादा दिल्ली में है, वैसे ही एक शहजादा पटना में भी है. एक ने पूरे देश को और एक ने पूरे बिहार को अपनी जागीर समझा है. दोनों का रिपोर्ट कार्ड भी एक जैसा ही है. इनके रिपोर्ट कार्ड में बिना घोटाले के कुछ भी नहीं है. याद करिए बिहार में कैसे बड़े-बड़े अपहरण होते थे, खजाना लूटा जाता था. कैसे बेटियां घर से निकलने में डरती थी. कैसे नौकरी देने से पहले जमीन लिखवा लिया जाता था, कर्पूरी ठाकुर हमारी प्रेरणा हैं.पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोपउन्होंने दरभंगा की रैली में कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को तोड़ने में लगी हुई है. वो चाहते हैं कि OBC का आरक्षण कम कर के मुसलमानों को दे दिया जाए. शहजादे के पिता ने ये काम करने की कोशिश की थी. ये SC, ST, OBC का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं. अगर ऐसा हो गया तो सब कुछ खत्म हो जाएगा. मैं आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को चुनौती दे रहा हूं, वो लिख कर दें कि वो आरक्षण से खिलवाड़ नहीं करेंगे. मैं पिछले 12 दिन से मांग कर रहा हूं, पर वो चुप बैठे हैं. जब तक मोदी जिंदा है. SC, ST, OBC के आरक्षण से कभी भी खिलवाड़ नहीं करने दूंगा.’सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाता है विपक्ष’पीएम मोदी ने कहा कि RJD ने ये गिनना शुरू कर दिया है कि सेना में कौन हिन्दू है, कौन मुसलमान है. ये देश की एकता को तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. मां भारती की सेवा करने वाला जो गोली खाता है, वो भारतीय होता है और ये लोग उसमे हिन्दू-मुसलमान ढूंढते हैं. यही लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं. देश सब देख रहा है सब जानता है.

    Post Views: 3,925

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुहागरात से पहले ससुराल वालों ने काट दिया दूल्हे का ये अंग, बेटी को कभी दुख न हो इसलिए किया ये काम…
    Next Article आठ हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी करायेंगे कोरबा जिले में मतदान महिला मतदान केंद्र,दिव्यांग और युवा मतदान केन्द्र बनाये गये
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय…

    July 1, 2026

    YRF की नई फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर‘मुपापा’ का एलान, रिलीज डेट भी आउट…

    July 1, 2026

    बारिश में बढ़ जाता है स्किन इंफेक्शन का खतरा, जानिए बचाव के ये असरदार तरीके…

    July 1, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद शादी से इनकार रेप नहीं…

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय…
    • YRF की नई फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर‘मुपापा’ का एलान, रिलीज डेट भी आउट…
    • बारिश में बढ़ जाता है स्किन इंफेक्शन का खतरा, जानिए बचाव के ये असरदार तरीके…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद शादी से इनकार रेप नहीं…
    • अब से धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा SC/ST एक्ट का लाभ, हाईकोर्ट का बड़ा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?