हैदराबाद :- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन कल्याण अब और भी ज्यादा पावरफुल बन गए हैं. एक्टर ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी जनसेना पार्टी का एलान किया था और लोकसभा चुनाव 2024 व आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत हासिल की. वहीं, हाल ही में पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली है. पवन कल्याण को उनकी पूर्व पत्नी रेनू देसाई ने भी बधाई भेजी थी, जिस पर वह पवन कल्याण के फैंस के निशाने पर आ गई थीं. पवन कल्याण के फैंस ने रेनू देसाई को खूब खरी-खरी कही और अब रेनू ने पवन कल्याण संग तलाक की असल वजह बता दी है.
फैन ने कहा आपने गलती कर दी
बता दें, रेनू देसाई ने साल 2009 में पवन कल्याण से शादी रचाई थी और फिर साल 2012 में कपल का तलाक हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन कल्याण के डिप्टी सीएम बनते ही एक्टर के फैंस ने रेनू को घेरा और जमकर ट्रोल किया. एक ने लिखा, भाभी जी आपको सब्र करना चाहिए था, अपने एक भगवान को समझने में गलती कर दी है, शायद अब आपको उनकी कीमत पता चल रही है, लेकिन मैं खुश हूं कि उनके बच्चे साथ में हैं’.
वहीं, रेनू ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘मैंने तलाक नहीं लिया था, पवन ने ही मुझे छोड़कर तीसरी शादी की है, जब बात पूरी पता ना हुआ करे तो, ऐसे में मूर्खता वाले कमेंट मत किया करो, कृप्या मुझे तलाके लिए ब्लेम ना करें ‘. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रेनू का यह खुलासा सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो रहा है.