Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 5वी क्लास का छात्र घोड़े पर सवार होकर जाता हैं स्कूल…
    छत्तीसगढ

    5वी क्लास का छात्र घोड़े पर सवार होकर जाता हैं स्कूल…

    By Tv 36 HindustanOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में घुड़सवार स्टूडेंट इन दिनों चर्चा में है। वह बाइक, कार, बस, साइकिल से नहीं, घोड़े पर स्कूल जाता है। 5वीं कक्षा का छात्र मनीष यादव सड़कों से गुजरता है तो लोग देखते रहते हैं। उत्सुकता में उससे नाम, पता पूछते हैं। उसकी उम्र 12 साल है। हाइट थोड़ी कम होने की वजह से वह दौड़ते हुए आता है और उछलकर घोड़े पर चढ़ जाता है।

    दरअसल, मनीष बिलासपुर के बेलगहना इलाके में जरगा गांव का रहने वाला है। वह एक महीने से इसी तरह से रोज स्कूल जाता है। शिक्षक बताते हैं कि मनीष स्कूल आता है तब भी अपने घोड़े का पूरा ख्याल रखता है। कक्षा में बैठने के दौरान मनीष का घोड़ा कभी स्कूल के बाहर चरता भी है। वहीं जब वह चरकर वापस लौट आता है तो मनीष उसे स्कूल के बाहर ही एक खूंटे से बांध देता है।

    मनीष रोज अपने घर से करीब सुबह 9 बजे निकलता है और बेलगहना के प्राथमिक स्कूल जाता है। मनीष के लौटने का समय 4 बजे है। इस दौरान वो अपने घर से स्कूल तक 5 किलोमीटर का सफर तय करता है। आसपास के लोगों ने बताया कि मनीष जब वापस लौटता है, तब उसे देखने हमारे बच्चे भी घर से निकल जाते हैं। मनीष को देखते हैं तो कहते हैं कि पापा हमें भी घोड़े पर चढ़ना है और ऐसे ही स्कूल जाना है।

    मनीष ने बताया कि उसे घोड़े से जाना अच्छा लगता है। धीरे-धीरे इस तरह घोड़े पर चढ़कर स्कूल जाना उसका शौक भी हो गया है। मनीष के दादा दाऊराम ने उसे घुड़सवारी सिखाई है। उन्होंने ही मनीष को घोड़ा लाकर दिया है। पिता अशोक यादव खेती किसानी का काम करते हैं। घर में गाय और अन्य पशु भी है, जिसके माध्यम से वो आसपास के इलाकों में दूध बेचने का काम करते हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि जरगा गांव से बेलगहना तक सड़क ही नहीं है। इसलिए हम पगडंडी का इस्तेमाल करते हैं। कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं देता। गांव के कई बच्चे ऐसे हैं जो किसी तरह से रोज स्कूल जाते हैं। यहां रोड नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होती है। इस पगडंडी रास्ते में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में काफी दिक्कतें होती हैं।

    बरसात के दिनों में तो कई बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते। ग्रामीणों ने कहा कि मनीष के रोज घोड़े से स्कूल जाने की एक यह भी वजह है। हां, लेकिन मनीष जब घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाता है, वो देखकर हमें काफी अच्छा लगता है।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleCM भूपेश को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है न कि छतीसगढ़ की जनता की- केदार कश्यप
    Next Article मलेरिया, डेंगू व फाइलेरिया की रोकथाम के लिए निकाली रैली, जागरुकता रथ भी रवाना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिटकरी के है हैरान करने वाले फायदे, खुबसुरती निखारने के साथ चोट को भी भरने में करता है मदद…

    October 21, 2026

    देश में बढ़ी बिजली की किल्लत, 9 राज्यों ने मांगी अतिरिक्त बिजली जानें संकट की बड़ी वजह…

    October 21, 2026

    प्रदेश की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन…

    October 21, 2026

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री साय…

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिटकरी के है हैरान करने वाले फायदे, खुबसुरती निखारने के साथ चोट को भी भरने में करता है मदद…
    • देश में बढ़ी बिजली की किल्लत, 9 राज्यों ने मांगी अतिरिक्त बिजली जानें संकट की बड़ी वजह…
    • प्रदेश की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन…
    • असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री साय…
    • वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन जानें धन, नौकरी, कारोबार और प्रेम का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?