Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रास्ता ना होने के कारण खाट में ही हो गया प्रसव ….
    छत्तीसगढ

    रास्ता ना होने के कारण खाट में ही हो गया प्रसव ….

    By Tv 36 HindustanOctober 7, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    • तीन किलोमीटर तक है पगडंडी रास्ता..

    ओड़गी -देश को आजादी मिले 75 साल बीत गए, लेकिन हमारी स्वास्थ्य सेवाएं अब भी अव्यवस्था की चारपाई पर बीमार पड़ी है। तभी तो दर्द से तड़पती एक पंडो जनजाति की गर्भवती महिला को खाट पर उठाए परिजन एंबुलेंस तक पहुंचाने पारा से तीन किलोमीटर पैदल चलने की जद्दोजहद को मजबूर हुए। डिलीवरी कक्ष में प्रसव पीड़ा की सुविधा मिलने की जगह गर्भवती व उसके परिजन इस दहशत में रहे कि कहीं अस्पताल पहुंचने से पहले कोई अनहोनी न हो जाए। सरकार संस्थागत प्रसव पर जोर देती है, ताकि सब सुरक्षित हो। इसी विश्वास पर अस्पताल के लिए निकली गर्भवती की जंचकी न तो घर में हुई, न अस्पताल में,बल्कि रास्ते में ही खाट में बच्चे का जन्म हो गया। मामला ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत भवंरखोह के पारा सेमरखाड़ का है । जहां पर बसंती पंडो पति रामभरोस पंडो को करीबन देर शाम छः बजे प्रसव दर्द शुरू हुआ । प्रसव सुविधा के लिए परिजनों के द्वारा महतारी एक्सप्रेस 102 में फोन किया गया । परन्तु रास्ता ख़राब होने के कारण परिजन खाट में सुलाकर अंधेरी रात में लगभग तीन किलोमीटर के रास्ते में पैदल निकल पड़े। परन्तु आधे रास्ते में खाट में ही बच्चा का प्रसव हो गया। फिर परिजन खाट में ही जच्चा-बच्चा सहित वापस घर ले आए। परिजनों का कहना है कि पारा में सड़कों का हाल बेहाल है।

    लगभग 250 जनसंख्या में रहते हैं पंडो जनजाति के लोग

    ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भवंरखोह गांव के सेमरखाड़ में लगभग 250 लोगों की जनसंख्या है परन्तु पारा से गांव तक लगभग 3 किलोमीटर का कच्चा सड़क पगडंडी रास्ते व गड्डे में तब्दील हो गया है। बीच – बीच में छोटे छोटे नालों में पुल भी नहीं है। पंडो जनजाति लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द पुल व सीसी सड़क की मांग किए हैं।

    मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने जाना हाल चाल

    भाजपा मंडल ओड़गी अध्यक्ष राजेश तिवारी को फोन के माध्यम से बूथ आनंदपुर अध्यक्ष पारस राम साहू ने घटना की सूचना दी। तिवारी जी ने फोन के माध्यम से पीड़ित से सम्पर्क कर हाल चाल जाना ।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया
    Next Article कबाड़ा समझ खरीद ली थी पुरानी एटीएम मशीन, पर अंदर कैश देखा तो उड़ गए होश… Viral हो रहा ये Video…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…

    February 10, 2026

    बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक प्रधानमंत्री…

    February 10, 2026

    ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा प्रदेश सीएम साय…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?