Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अखिलेश यादव की लीडरशिप में पार्टी ने बनाया ये मास्टरप्लान महाराष्ट्र में दोनों गठबंधनों के लिए सिरदर्द बनेगी SP…
    समाचार

    अखिलेश यादव की लीडरशिप में पार्टी ने बनाया ये मास्टरप्लान महाराष्ट्र में दोनों गठबंधनों के लिए सिरदर्द बनेगी SP…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी सत्तारूढ़ एवं विपक्षी, दोनों गठबंधनों के लिए सिरदर्द बनने की तैयारी कर रही है। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के लिए उसके वोट में सेंध लगाकर, तो विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के लिए उसकी सीटों में बंटवारा कर।

    विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कस ली कमर
    शनिवार को मुंबई के एक सभागार में उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित सपा सांसदों का धूमधाम से स्वागत करके और उन सभी का मुंबई भ्रमण करवाकर महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने संकेत दे दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जोर-शोर से मैदान में उतरेगी। आजमी कहते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने कांग्रेस से सात सीटें मांगी थीं।

    उन्होंने अंत तक हमें लटकाए रखा और अंत में गठबंधन करने से ही मना कर दिया। तब भी हम भिवंडी और गोवंडी की दो सीटें अकेले लड़कर जीतने में सफल रहे थे। इस बार हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा है कि वह महाविकास आघाड़ी से कम से कम 12 सीटों की मांग करें, हम जीतकर दिखाएंगे।

    अबू आसिम आजमी ने आगे कहा,”जाहिर है, उत्तर प्रदेश में इस बार जिस तरह से अखिलेश ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस तक को अपने साथ लेकर चुनाव लड़ा, और सफलता भी पाई, उसकी तारीफ चुनाव परिणाम आने के बाद महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने भी की थी।”

    सपा को सीटें देने के लिए महाअघाड़ी दल को करना होगा त्याग: अबू आजमी
    आजमी को उम्मीद है कि अब यदि अखिलेश महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीतने वाली सीटें उचित संख्या में मांगेंगे तो मविआ इंकार नहीं करेगी। लेकिन सपा को ये सीटें देने के लिए निश्चित रूप से कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शपा), तीनों को त्याग करना पड़ेगा।

    दूसरी ओर भाजपानीत महायुति में बड़ा नुकसान भाजपा को ही होगा सपा के उभार से। क्योंकि कभी कांग्रेस और सपा का वोटबैंक रहा मुंबई का उत्तर भारतीय समाज 2014 से ही भाजपा के साथ आ गया था। भाजपा को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव एवं 2019 के विधानसभा चुनाव में इसका लाभ भी मिला। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में यह वोटबैंक दो भागों में बंट चुका है।

    वंचित वोटरों पर सपा की नजर
    अखिलेश यादव के बहुप्रचारित पीडीए का बड़ा हिस्सा इस बार कांग्रेस के साथ गया। शिवसेना के साथ इस समीकरण का अल्पसंख्यक मतदाता तो गया, लेकिन वंचित और पिछड़ा उसे वोट देने के बजाय घर बैठ गया।

    यदि मुंबई, ठाणे, भिवंडी की उत्तरभारतीय बहुल सीटों पर इस बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे, तो पीडीए अपना रंग खुलकर दिखा सकता है। शनिवार को हुए उत्तर प्रदेश के सांसदों के सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के दलित सांसदों ने बता दिया है कि वह चुनाव के दौरान मुंबई आकर यहां भी सपा का झंडा गाड़ेंगे। इन सांसदों में सपा के नए पोस्टर ब्वाय अवधेश प्रसाद भी शामिल थे। इससे नुकसान भाजपा का ही होगा।

    उत्तरभारतीय मतदाताओं को भी वोट हासिल कर सकती है सपा
    मुंबई, ठाणे और भिवंडी में कई सीटों पर उत्तरभारतीय मतदाता निर्णायक होते हैं। लेकिन उनके पास वोट देने के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। यदि सपा विकल्प बनकर उभरी तो उसे इन मतदाताओं को समर्थन मिल सकता है। यह समर्थन पहले भी उसे मिलता रहा है। तभी महाराष्ट्र विधानसभा में 1995 में ही उसके तीन विधायक चुनकर आ गए थे।

    1997 में तो मुंबई महानगरपालिका में उसके 22 सभासद भी चुनकर आए। जिनके सहारे विधान परिषद में भी वह अपना एक सदस्य भेजने में सफल रही। 2009 में अबू आसिम आजमी भिवंडी और गोवंडी दो सीटों से चुनाव लड़े और दोनों सीटें जीतने का रिकार्ड बनाया।

    2014 में वह अकेले ही गोवंडी से चुनकर आए, और 2019 में वह स्वयं गोवंडी से और उनकी पार्टी के एक और विधायक रईस अहमद भिवंडी से चुने गए। आजमी कहते हैं कि इस बार सपा मुंबई और ठाणे के अलावा औरंगाबाद और मालेगांव की भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

    Post Views: 525

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिक्षा की नई तकनीक कोई जमीन पर आकृति बनाकर तो कोई पेड़ पर चढ़कर बच्चों को दे रहे है इन सरल विधियों से शिक्षा…
    Next Article पुरुष स्पर्म काउंट को कम कर सकता है मोटापा,मस्तिष्क पर भी डालता है असर, स्टडी में हुआ ये दावा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय सख्त, खाद वितरण लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित इस विभाग की व्यवस्था पर चेतावनी…

    May 22, 2026

    प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री इन 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं…

    May 22, 2026

    ट्रैफिक रूट डायवर्ट से लेकर कचना फ्लाईओवर उद्घाटन तक की पढ़ें ये पांच बड़ी खबरें…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…
    • सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय सख्त, खाद वितरण लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित इस विभाग की व्यवस्था पर चेतावनी…
    • प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री इन 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं…
    • ट्रैफिक रूट डायवर्ट से लेकर कचना फ्लाईओवर उद्घाटन तक की पढ़ें ये पांच बड़ी खबरें…
    • वीकेंड, हड़ताल और बकरीद के चलते 6 दिन प्रभावित रहेगा इस विभाग का कामकाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?