Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस बार का बजट 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप होगा जानें क्या हैं ये 10 बड़ी उम्मीदें…
    समाचार

    इस बार का बजट 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप होगा जानें क्या हैं ये 10 बड़ी उम्मीदें…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकार ने इस बजट को लेकर उद्योग जगत और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा की है. खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ लंबी बैठक करके उनके सुझाव लिए हैं. हालांकि इस बार अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूकी बीजेपी के सामने कई चुनौतियां भी हैं. उसे आम जनता के साथ-साथ दो अहम सहयोगी दलों टीडीपी और जेडीयू की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है.

    विकसित भारत के बजट को लेकर सरकार में गतिविधियां तेज हैं. ये बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोड मैप भी देगा. पीएम मोदी ने इसको लेकर नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की है. अर्थशास्त्रियों ने प्रधानमंत्री को रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मैन्यूफैक्चरिंग पर फोकस करने का सुझाव दिया है. साथ ही सभी मंत्रालयों से सुझाव मांगे गए हैं कि बजट में क्या-क्या शामिल होना चाहिए

    राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान भी बजट को लेकर इशारा मिला था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि ये बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा.

    वित्त मंत्री इस बार पीएम आवास योजना के लिए फंड्स और बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं. पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में जो 6000 दिया जाता है, उसमें कुछ बढ़ोतरी संभव है. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में इनकम टैक्स को लेकर भी संकेत दिए हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार के बजट में मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में कुछ राहत दे सकती हैं. न्यू टैक्स रेजिम में इनकम टैक्स स्लैब 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया जा सकता है.

    मिडिल क्लास देश के विकास का चालक- पीएम मोदी
    पीएम मोदी ने 7 जून को अपने संबोधन में कहा था कि मिडिल क्लास देश के विकास का चालक है, उनकी भलाई और सुविधा हमारी प्राथमिकता है. मोदी ने कहा था कि मिडिल क्लास कैसे कुछ बचत कर सके और उनकी जिंदगी को और कैसे आसान बनाई जा सके, इस दिशा में हम नीति बनाएंगे. इससे संकेत मिलता है कि सरकार बजट में मिडिल क्लास को कुछ राहत दे सकती है.

    मिडिल क्लास के लिए बजट में संभावित :

    पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाई जा सकती है.
    कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर को तेज करने के लिए उपायों की घोषणा हो सकती है.
    ग्रामीण इलाकों में पीएम आवास योजना को लेकर ऐलान हो सकता है.
    मनरेगा के कार्य दिवस बढ़ाने की संभावना, कृषि से जुड़े कामों को भी शामिल करने को लेकर ऐलान किए जा सकते हैं.
    महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस हो सकता है.
    नई कर प्रणाली में आयकर छूट स्लैब की सीमा 5 लाख की जा सकती है.
    खपत बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है, उपभोक्ताओं के हाथों में अधिक पैसा आने की उम्मीद है.
    हाउंसिग लोन लेने पर भी नई रियायत संभव है.
    पूंजीगत खर्च पर सरकार का ध्यान बना रहेगा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया जा सकता है.
    MSME पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है.
    ओपीएस को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है. इस पर समिति अपनी रिपोर्ट दे चुकी है.
    EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर भी नए इंसेटिव का ऐलान हो सकता है.
    ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा सकता है.
    पीएलआई योजना का अन्य क्षेत्रों में विस्तार किया जा सकता है.
    श्रम सुधारों को लेकर लेबर कोड पर स्पष्टता दी जा सकती है.

    बजट से 10 बड़ी उम्मीदें :

    1. बुलंद भारत

    2047 तक विकसित भारत का रोड मैप
    भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का खाका खींचेगा बजट
    विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का रास्ता बताएगा बजट

    1. विकास पर फोकस

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर
    ग्रामीण इलाकों में पीएम आवास योजना को लेकर ऐलान
    इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा
    पूंजीगत खर्च और बढ़ाना

    1. इंडिया शाइनिंग

    विनिवेश की तेज रफ्तार
    आर्थिक वृद्धि दर में तेजी6
    बजट घाटे में कमी
    रक्षा आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण पर जोर

    1. जय किसान

    कृषि क्षेत्र के लिए नई योजनाएं
    किसान सम्मान निधि में वृद्धि
    किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाना
    मनरेगा के कार्य दिवस बढ़ाने की संभावना
    कृषि से जुड़े कामों को भी शामिल करना

    1. मिडिल क्लास की सुध

    आयकर स्लैब में बदलाव संभव
    खपत बढ़ाने पर जोर
    उपभोक्ताओं के हाथों में अधिक पैसा आने की उम्मीद
    हाउंसिग लोन लेने पर भी नई रियायत संभव

    1. बढ़ेंगे रोजगार

    युवाओं पर खास ध्यान
    सर्विस सेक्टर में रोजगार उन्मुखी प्रोत्साहन योजना संभव
    कौशल विकास को बढ़ावा
    MSME पर विशेष ध्यान

    1. बड़े आर्थिक सुधार

    दूरगामी नीतियां
    बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले
    बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और श्रम में सुधार जारी

    1. सहयोगियों का ध्यान

    आंध्र प्रदेश और बिहार पर खास फोकस
    विशेष योजनाओं का ऐलान संभव
    दोनों राज्यों को मिल सकती हैं सौगात

    1. बुजुर्गों को उपहार

    बुजुर्गों को रेलवे यात्रा में छूट की बहाली
    OPS पर स्पष्टता, NPS में तय पेंशन
    आयुष्मान भारत में पांच लाख तक इलाज

    1. ग्रीन इंडिया

    ईवी वाहनों पर रियायत
    ग्रीन ऊर्जा पर फोकस
    साफ हवा, साफ ईंधन

    Post Views: 1,210

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप हरदम पेट फूलने से रहते हैं परेशान तो कुछ ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम, ब्लोटिंग से मिल जाएगी बड़ी राहत…
    Next Article आज गुरु पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, रोग-दोष समेत इन समस्याओं से मिलेगी निजात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?