
सूरजपुर : 08 अक्टूबर 2021/ जीवन रेखा एक्सप्रेस में ऑपरेशन करा कर घर वापसी की तारतम्य में जिला प्रशासन की सकुशल घर भेजने की कड़ी जारी है, आज कान के सफल ऑपरेशन करा चुके मरीजों को जनपद अघ्यक्षों एवं जनपद सदस्यों के द्वारा हरि झण्डी दिखा कर घर के लिए रवाना किया गया। सकुशल विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनपद अध्यक्ष ओड़गी मुनिहारी पैकरा, उपाध्यक्ष शिव बालक, सदस्य बंसत कुमार गर्जर, सदस्य रूपेश सिंह मरकाम, जनपद अध्यक्ष प्रतापपुर जगतलाल आयाम, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ओड़गी अभय प्रताप सिंह, सदस्य जुगेश्वर पैकरा सहित सूरजपुर एसडीएम श्री रवि सिंह, बीएमओ डॉ.प्रशान्त सिंह व जनपद सीईओ प्रतापपुर की उपस्थिति में हुआ।

आज के सकुशल विदाई कार्यक्रम में सूरजपुर के 6, भैयाथान 3, ओड़गी 1, प्रतापपुर 1, सहित सरगुजा 3, कोरिया 2, बलरामपुर जिला के 1 लोगों की ऑपरेशन उपरांत सकुशल घर भेजा गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष ओड़गी व प्रतापपुर ने जिला प्रशासन को इस नेक कार्य की बधाई दी, उन्होंने बताया किया जिला प्रशासन नये-नये तरीकों से जनता को शासन के योजनाआंे का लाभ दिलाने का प्रयास कर रही है। लाइफ लाइन के माध्यम से लोगों स्वास्थ्य लाभ दिलाने का कार्य आज जिला प्रशासन कर है। यह हमारे ग्रामीण अंचल के कई परिवारों को राहत देने काम कर रही है।एसडीएम श्री रवि सिंह ने मरीजों वह उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन व व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन, एनजीओ, स्वयं सेवी संस्थाओं के सहायोग से यह कार्य हो रहा है। इसी के साथ ही मरीज व उनके परिजन सहित मंच पर आसीन लोगों को नवरात्रि की बधाई व सकुशल होने की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रशासन की पूरी टीम सहित अन्य उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने एवं जिला पंचायत एडीनल सीईओ संजय राय ने आभार व्यक्त किया।
कौशल प्रजापति ब्यूरो सूरजपुर (TV 36 Hindustan)