Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब बढ़ेगी टेंशन इनका नाम हो रहा है मैंशन;खालिदा जिया कौन हैं जो बन सकती हैं बांग्लादेश की नई प्रधानमंत्री, और भारत की हैं कट्टर दुश्मन…
    समाचार

    अब बढ़ेगी टेंशन इनका नाम हो रहा है मैंशन;खालिदा जिया कौन हैं जो बन सकती हैं बांग्लादेश की नई प्रधानमंत्री, और भारत की हैं कट्टर दुश्मन…

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बांग्लादेश में बड़े प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का भी आदेश दिया, जो कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से घर में नजरबंद हैं। शहाबुद्दीन ने संसद को भंग करने के बाद एक अंतरिम सरकार का गठन करने का भी ऐलान किया। हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद 2018 में जेल में डाल दिया गया था। माना जा रहा है कि नई सरकार में खालिदा जिया फिर प्रधानमंत्री बनेंगी। आइए जानें कि वह कौन हैं और उनका आना भारत के लिए कैसा होगा।

    खालिदा जिया मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख हैं। 15 अगस्त 1945 को बंगाल के जलपाईगुड़ी में उनका जन्म हुआ था। जिया का राजनीतिक करियर उनके पति जियाउर रहमान की हत्या के बाद शुरू हुआ जो 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की 1978 में स्थापना की थी। 1991 में वह बांग्लादेश की पहली महिला पीएम बनीं। पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो के बाद वह मुस्लिम दुनिया की दूसरी महिला पीएम बनीं।

    भ्रष्टाचार के लगे आरोप
    2001 से 2006 तक वह दूसरे कार्यकाल के दौरान भी पीएम रहीं। 2006 में उनकी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनवरी 2007 के चुनावों को राजनीतिक हिंसा और अंदरूनी कलह के कारण स्थगित कर दिया गया, जिसके कारण कार्यवाहक सरकार पर सेना ने नियंत्रण कर लिया। अपने अंतरिम शासन के दौरान कार्यवाहक सरकार ने जिया और उनके दो बेटों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जिया फिलहाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं, जिस कारण वह कई बार चिकित्सा देखभाल के लिए विदेश यात्रा करती हैं।
    बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना का जाना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि खालिदा जिया के शासन के दौरान कई तरह के तनाव भारत से रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि खालिदा जिया का झुकाव पाकिस्तान की ओर रहा है और उनकी पार्टी बीएनपी में कट्टरपंथी भरे हैं जो भारत के लिए समस्या है। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के मनीष दाभाड़े कहते हैं, ‘विपक्षी नेता खालिदा जिया की बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के कट्टरपंथी और इस्लामवादी भारत के लिए मुख्य समस्या हैं। उन्होंने बांग्लादेश के विरोध प्रदर्शन को हाईजैक कर लिया था और भविष्य में कोई भी सरकार जिसमें वे शामिल हों वह भारत के लिए समस्या होगी, क्योंकि मूल रूप से वह चीन और पाकिस्तान समर्थक हैं।’

    Post Views: 1,890

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकरोड़ों किसान कर रहे इंतजार,पीएम किसान योजना की अगली किस्त आने में इतना लग सकता है वक्त…
    Next Article पड़ोसी का कहर;महिला को धमकाकर पिलाया नशीला पदार्थ, दोस्‍त के साथ वो किया जिसे जान आप रह जाएंगे हैरान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…

    August 12, 2026

    सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…

    August 12, 2026

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…

    August 12, 2026

    17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…
    • सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…
    • नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…
    • 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • आज अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का सभी राशियों का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?