Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बना द्विपुष्कर योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय जानें कही आप भी तो शामिल तो नही…
    समाचार

    आज बना द्विपुष्कर योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय जानें कही आप भी तो शामिल तो नही…

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज दिन रविवार को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला पर संचार करने जा रहे हैं। साथ ही कल सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और इस दिन रवि योग, द्विपुष्कर योग, शुभ योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों को सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा और दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्य देव की कृपा से इन 5 राशियों के सम्मान, प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

    आज का दिन मेष राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है। मेष राशि वाले कल जो भी निर्णय लें, दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर ही लें, तभी भविष्य में फायदा होगा। सूर्यदेव की कृपा से आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और अपनी मधुर वाणी से दूसरों से अपना काम आसानी से निकलवा लेंगे। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो कल मित्रों की मदद से वापस आ सकता है। रविवार की छुट्टी की वजह से व्यापारियों को आज औसत से ज्यादा मुनाफा होगा और आपकी साख भी बढ़ेगी। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और घर में कोई शुभ आयोजन करवाने के लिए माता पिता से चर्चा भी कर सकते हैं। लव लाइफ में अगर कोई गलतफहमी चल रही है तो कल बातचीत के माध्यम से खत्म हो जाएगी और रिश्तों में फिर से नयापन देखने को मिलेगा।

    मेष राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मौज मस्ती वाला रहेगा। सिंह राशि वाले विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और घर की सजावट के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। लंबे समय से घर के अटके कार्यों को करने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो वह आज उसे पूरा करने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनके साथ हंसी मजाक के मूड में भी रहेंगे। कल आप माता-पिता को तीर्थ स्थान की सैर कराने ले जा सकते हैं। अगर आप साझेदारी में बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कल आप पूरे जोश में रहेंगे और घर की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। अगर आप किसी कर्ज में चल रहे हैं, तो कल आप इसे चुका सकते हैं और उपलब्ध धन को किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं।

    सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।

    आज का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। धनु राशि वाले आज संतान की शिक्षा से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स को पूरा करेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपकी काफी आवभगत की जाएगी। व्यापार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे और नई नीतियां बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। लव लाइफ वाले आज भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और रिश्ते को स्थायी रिश्ते में बदलने की योजना भी बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में सहयोग मिलने से आपके यश में वृद्धि होगी और आस पास के लोगों के साथ आपके संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से कल आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनसे बातचीत के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मकर राशि वालों का कल भाग्य का साथ मिलन से खोया या अटका धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज आपके अंदर ऊर्जा व सहनशक्ति बढ़ेगी, जिसकी मदद से आप पुरानी बीमारी से निजात पा सकेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे और हर कार्य में आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से परिवार में बच्चों का शोर शराबा रहेगा और किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आज आप व्यवसाय से ज्यादा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर भी देंगे। शाम के समय संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

    कल का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मीन राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी और नया वाहन या फिर प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना बन रही है। सूर्यदेव की कृपा से आज आपकी वाणी काफी प्रभावशाली रहेगी, जिससे दूसरे लोग आपसे जल्द ही इंप्रेस हो सकेंगे। हर कदम पर भाग्य का साथ मिलने से सफलता मिलेगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार विस्तार के लिए परिवार से चर्चा अवश्य करेंगे, सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज आपको प्रसिद्धि दिलाएगी। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी और उनका सहयोग भी मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और परिवार के सभी सदस्य खुशियां मनाते नजर आएंगे। दोस्तों व प्रियजनों के साथ अगर कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह कल समाप्त हो जाएगी।

    मीन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

    Post Views: 1,150

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत बना रहा अरब सागर के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग, समुद्र के नीचे चलेगी बुलेट ट्रेन फुल स्पीड से.…..
    Next Article 95 वर्ष की उम्र में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन,इन्हीं की ऑटोबायोग्राफी में सोनिया-राहुल पर हुआ था सनसनीखेज का ये खुलासा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?