नई दिल्ली:– रात हो या फिर दिन सोने के समय अच्छी नींद लग जाए जाए तो सपने दिखना आम बात होती हैं। सपने हमारे सोची गई बातों और आगे आने वाली घटनाओं का एक कल्पना मात्र होता है। इसे लेकर स्वप्न शास्त्र में स्पष्ट किया गया हैं कि, बंद आंखों से दिखने वाले सपने आपके आने वाले कल में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं यह शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं, जो आपको सचेत करते हैं।
सपने क्या संकेत देते हैं इसके परिणाम अशुभ हैं या शुभ इसे लेकर स्वप्न शास्त्र में लिखा गया हैं। अगर आपको सपने में किसी को रत्न यानी पुखराज, मोती, हीरा या नीलम जैसे पत्थर नजर आते हैं तो इनका दिखना जीवन की घटनाओं की ओर इशारा करता है।
जानिए इन रत्नों का दिखना क्या देता हैं संकेत
स्वप्नशास्त्र के अनुसार इन प्रकार के रत्नों का नजर आना किसी ना किसी बात की ओर इशारा करते हैं जिनके बारे में जानना चाहिए..
1- जीवन में समृद्धि का संकेत हैं मोती का दिखना
यहां पर स्वप्न शास्त्र की मानें तो, अगर रात मेें सोते समय आपको सपने में मोती नजर आते हैं तो इसे शुभ सपना कहते हैं। इस तरह मोती का नजर आना सुख और समृद्धि का संकेत देता है और जीवन में धन, सुख समृद्धि और वैभव आने की ओर इशारा करता है। जीवन में आ रही कठिनाईयों का हल मिलने के साथ करियर में उछाल मिलता है।
2- नीलम का दिखना देता हैं ये संकेत
अगर आपको रात में सोते समय रत्नों में से एक नीलम नजर आता हैं तो यह आपको आत्मविश्वास बढ़ाने की ओर संकेत देता है। स्वप्ऩ शास्त्र की मानें तो, जीवन में आ रही परेशानियों का नीलम रत्न में होता है यह शनि ग्रह को प्रभावित करता है। ऐसे में शनि की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है,जीवन में सुख समृद्धि और धन प्राप्ति का संकेत मिलता है।
3- हीरा लेकर आता हैं शुभ संकेत
स्वप्न शास्त्र की मानें तो, अगर आपको सपने में हीरा नजर आता हैं तो यह शुभ संकेत देने का कार्य करता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हीरा दिखाने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी कोई कामना पूर्ण होनी वाली है। इसके अलावा आपके जीवन में किस प्रकार के बदलाव आने वाले इसके संकेत देता है। रुके हुए काम बन सकते हैं, साथ ही मानसिक और शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
4- पुखराज दिखना नहीं होता हैं शुभ
अगर इन रत्नों के अलावा सपने में आपको पुखराज रत्न नजर आता हैं तो यह अशुभ परिणाम देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, पुखराज के दिखने से आपका स्वास्थ खराब हो सकता है. यह आपकी भाग्य को प्रभावित करने का संकेत देता है. इसलिए ऐसा सपना आने के बाद सतर्क हो जाना जरूरी है।
