Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस साल 2024-25 में बढ़ सकती है एथेनॉल की कीमतें, सरकार कर रही है विचार जानें विचारो का ये सिलसिला…
    समाचार

    इस साल 2024-25 में बढ़ सकती है एथेनॉल की कीमतें, सरकार कर रही है विचार जानें विचारो का ये सिलसिला…

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– केंद्र सरकार ने नवंबर 2024 से शुरू होने वाले सत्र में एथनॉल की कीमतों में बढ़त करने पर विचार कर रही है। साथ ही सरकार कच्चे माल के विविधीकरण करने पर भी जोर दे रही है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि ऐसा करने के पीछे सरकार का लक्ष्य है कि साल 2025-26 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथनॉल मिश्रण करके उपयोग को बढ़ाना है।

    पेट्रोलियम मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने प्रस्ताव पर एक दौर की चर्चा पहले ही कर ली है। सूत्रों ने बताया कि एथनॉल की कीमतों में संशोधन गन्ने के उचित तथा लाभकारी मूल्य के आधार पर किया जाएगा। नाम न बताने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा, ” उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा हमारे सम्मिश्रण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मूल्य संशोधन पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जा रहा है।”

    20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण लक्ष्य
    सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह जैव ईंधन निर्माण के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा था कि भारत 2030 की मूल समयसीमा से पहले ही 2025-26 तक 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।

    एथनॉल की कीमत 65.61 रुपये प्रति लीटर
    सरकार द्वारा तय की गई एथनॉल की कीमतें 2022-23 सत्र से यथावत हैं। वर्तमान में गन्ने के रस से उत्पादित एथनॉल की कीमत 65.61 रुपये प्रति लीटर है, जबकि ‘बी-हेवी’ और ‘सी-हेवी’ गुड़ से उत्पादित एथनॉल की दरें क्रमशः 60.73 रुपये और 56.28 रुपये प्रति लीटर हैं।

    एथनॉल मिश्रण चालू सत्र में जुलाई तक 13.3 प्रतिशत
    सूत्रों ने बताया कि सरकार एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम को अपनी हरित ऊर्जा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण मानती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में एथनॉल मिश्रण चालू सत्र में जुलाई तक 13.3 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो 2022-23 सत्र में 12.6 प्रतिशत था।

    गन्ने से उत्पादित एथनॉल
    देश की कुल एथनॉल उत्पादन क्षमता वर्तमान में 1,589 करोड़ लीटर है, पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने 2023-24 सीजन के दौरान मिश्रण के लिए 505 करोड़ लीटर एथनॉल खरीदा है। सूत्रों ने बताया कि समिति विशेष रूप से गन्ने से उत्पादित एथनॉल की कीमतों में संशोधन पर विचार कर रही है।

    चीनी निर्यात की अनुमति की मांग
    चीनी उद्योग ने एथनॉल की कीमत में वृद्धि, चीनी के न्यूनतम विक्रय मूल्य में वृद्धि और चीनी निर्यात की अनुमति की मांग की है। हालांकि, सरकार एथनॉल उत्पादन और मिश्रण लक्ष्यों को प्राथमिकता दे रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने संभावित मूल्य संशोधन पर सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

    Post Views: 575

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब सरोगेसी वाले बच्चे पर कोई कानूनी अधिकार नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट का ये बड़ा फैसला…
    Next Article इलाहाबाद हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला,धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का मतलब धर्म परिवर्तन कराने की आजादी नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण…

    February 21, 2026

    बंगाल की खाड़ी से आ रहा ‘खतरा’ आंधी और तूफान के साथ बारिश, इन 9 राज्यों में IMD का ‘महाअलर्ट’…

    February 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का ‘बदला’, दुनिया भर के देशों पर लगाया 10% टैरिफ जानें ये होगा असर…

    February 21, 2026

    आज का राशिफल जानिए 12 राशियों का पूरा हाल, किस पर मेहरबान रहेंगे शनि देव…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण…
    • बंगाल की खाड़ी से आ रहा ‘खतरा’ आंधी और तूफान के साथ बारिश, इन 9 राज्यों में IMD का ‘महाअलर्ट’…
    • सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का ‘बदला’, दुनिया भर के देशों पर लगाया 10% टैरिफ जानें ये होगा असर…
    • आज का राशिफल जानिए 12 राशियों का पूरा हाल, किस पर मेहरबान रहेंगे शनि देव…
    • बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?