नई दिल्ली:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला गया। मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 187 रन ही बना सकी।
इस तरह भारत ने 22 रनों से मुकाबला जीतकर टीम ने सीरीज को भी 3-1 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 209 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद गेंदबाजों के कमाल ने न्यूजीलैंड की पारी को 187 रनों पर ही रोक दिया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। रोहित शर्मा 7 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज में लगातार दूसरी बार मिले मौके को भूना नहीं पाए और 18 रन बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की अहम पारियां खेलीं। इन्हीं पारियों की बदौलत टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
