नई दिल्ली:– आज भगवान विष्णु के आशीर्वाद से धनु सहित 5 राशियों के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको रुका धन मिलने से कई रुके कार्य अपने आप भी आरंभ हो जाएंगे। आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आर्थिक मामलों में कैसा होगा गुरुवार।
मेष राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्न होगा। बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। दिन के आरंभ में कुछ देर के लिए आपके ऊपर आलस्य अधिक हावी रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से लाभ होगा।
वृष राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपका दिन काफी काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। निवेश के मामले में लाभ होगा और आप भविष्य की योजनाओं पर काम आरंभ करेंगे।
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन काफी उत्सुकता से भरा होगा और आपके पास दोपहर तक कोई काम की जानकारी आ सकती है और मन काफी प्रसन्न होगा। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे में नई तकनीकें अपना सकते हैं तो उनको लाभ होगा।
कर्क राशि के लोगों के लिए दिन स्पेशल साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर फोकस करें। करियर और कारोबार में अधिक प्रयोग करने से आपको नुकसान हो सकता है। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। अपने काम पर फोकस करें।
सिंह राशि के लोगों का दिन बहुत शानदार बीतेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्न होगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। घर परिवार और रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे और भाग्य आपका साथ देगा। दोस्तों के साथ रहने से फायदा होगा। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी।
आज आपका दिन काफी बिजी कर देने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा।
तुला राशि के लोगों का दिन भाग्यशाली रहेगा और आपको कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता होगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान दें और इधर-उधर की बातों से अपना ध्यान हटा दें। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन तनाव से दूर रहेंगे।
वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ और सफलता प्राप्त होगी और आपको दिन के पहले हिस्से में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है और इस कारण से आपकी दौड़भाग अधिक रहेगी। शाम तक मुनाफे के कईं मौके आएंगे। घूमने फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई खास काम की चिन्ता भी खत्म होगी।
धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका पूरा दिन खुशी में बीतेगा। आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपकी कईं इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। रुपये-पैसे के मामले में बिना सोचे काम न करें। अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।
मकर राशि के लोग दिन भर सावधानी के साथ काम करें। आपकी किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में स्थितियां बेहतर होंगी और आपका मुनाफा काफी अच्छी होगा। शादीशुदा जिंदगी में भी आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है। आपकी शाम परिवार के साथ आनंद में मौज मस्ती और सैर सपाटे में बीतेगी।
कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें और किसी के साथ फालतू बातें न करें।
मीन राशि के लोगों के लिए दिन काफी धीमा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।
