नई दिल्ली:- चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते राजनांदगांव में भी गुरुवार देर रात से जारी बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है, वहीं नदी, नाले ऊफान पर आ गए हैं। बारिश से सड़कों में सन्नाटा पसरा हुआ है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बारिश की वजह से यहां की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन झांकी भी प्रभावित हुई है। 25 सितंबर की रात शहर में निकलने वाली श्री गणेश विसर्जन झांकी को विभिन्न गणेश समितियां के द्वारा सामूहिक बैठक के बाद एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
गुरुवार देर रात से जारी बारिश की वजह से शुक्रवार रात निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियां विभिन्न गणेश समितियां की सामूहिक बैठक में हुए निर्णय के बाद स्थगित कर दी गई है। मौसम साफ रहा तो अब 26 सितंबर की रात शहर में गणेश विसर्जन झांकियां निकाली जाएगी। शहर के शीतला मंदिर प्रांगण में गणेश समितिपों द्वारा आयोजित बैठक के दौरान सभी समितियां ने बारिश की वजह से विसर्जन झांकी आज रात नहीं निकलने का फैसला लिया है । पुलिस प्रशासन के द्वारा विसर्जन झांकी को लेकर अपनी व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई थी। वहीं गणेश समितियां के निर्णय के बाद अब पुलिस विभाग ने भी अपनी सहमति जताई है और सारे इंतजाम एक दिन बाद यानी 26 सितंबर को करने की बात कही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि यहां 35 झांकियां निकलने वाली थी, सभी की सहमति से मौसम को देखते हुए इसे आज के लिए स्थगित कर दिया जाए। विसर्जन झांकियां 26 सितंबर की रात निकल जाएगी।
राजधानी रायपुर में भी विसर्जन झांकी को लेकर असमंजस की स्तिथि बनी हुई है, समितयों से प्रसाशनिक आला अधिकारियों के साथ चर्चा की जा रही है, जल्द ही रायपुर में झांकी की स्तिथि साफ़ हो पायेगी।
