नई दिल्ली: – अब राजधानी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को और अच्छा महसूस होगा। उन्हें बहुत ही नरम और आरामदायक चादरें, ताकिए और कंबल मिलेंगे। सबसे पहले इस नई सुविधा की शुरुआत रांची राजधानी एक्सप्रेस में की गई है। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को और भी आरामदायक सफर देने के लिए यह नया कदम उठाया है। 14 अगस्त 2024 से रांची राजधानी में अल्ट्रा-सॉफ्ट लिनन का इस्तेमाल शुरू हो गया है। यह नया लिनन, बेहतरीन गुणवत्ता और आराम देने के लिए बनाया गया है। इस नए कपड़े से यात्रियों को होटल जैसा आराम मिलेगा। इन चादरों को बनाने में कई ब्रांडों का इस्तेमाल किया गया है।
कई खूबियों से भरपूर है नया लिनेन
नया लिनन कई खूबियों से भरपूर है। यह त्वचा के लिए बहुत ही मुलायम है। इसमें पिलो प्रोटेक्शन, सुपर एब्जॉर्बेंसी, हवादार कपड़ा, लंबी उम्र, मनमोहक खुशबू और 100% कॉम्बेड कॉटन जैसी खूबियां शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें हाई टीसी बेडशीट और पिलो कवर, शानदार सफेदी, कम पानी की खपत, कम लिंट, प्रीमियम ऊनी कंबल, कम CO2 उत्सर्जन और बेहतर गर्दन के सपोर्ट के लिए बेहतरीन फाइबर भी शामिल हैं।
इन ट्रेनों में ट्रायल के लिए शुई है शुरुआत
फिलहाल यह नया लिनन रांची राजधानी (14 अगस्त से) और बिलासपुर राजधानी (17 अगस्त से) में ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इसे और भी ट्रेनों में शुरू किया जाएगा। यह पहल भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
