Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की यात्रा को सुविधाओं से भर देगी वंदे भारत ट्रेन, पढ़े रूट शेड्यूल व टाइमिंग…
    छत्तीसगढ

    अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की यात्रा को सुविधाओं से भर देगी वंदे भारत ट्रेन, पढ़े रूट शेड्यूल व टाइमिंग…

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आपको बता दे कि इंदौर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में की थी। यह देश की पहली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है। वंदे भारत सामान्य ट्रेन के मुकाबले काफी अलग है। इसके सभी कोच में आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं और यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखा गया है।

    वंदे भारत में सफर के लिए यात्रियों को पहले से बुकिंग करवाना पड़ती है। इसमें यात्री दो तरह की कै‍टेगरी में यात्रा कर सकते हैं। इसमें पहली चेयर कार और दूसरी ईसी कैटेगरी शामिल है। इन दोनों का किराया अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

    फिलहाल देश के करीब 40 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें मध्य भारत के भी तीन रूट्स शामिल है। फिलहाल यह ट्रेन भोपाल से जबलपुर, इंदौर से भोपाल और नागपुर से बिलासपुर से चलाई जा रही है। यहां आपको उन रूट्स की जानकारी देते हैं, जहां वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

    यह ट्रेन भोपाल से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे जबलपुर पहुंचती है। चार घंटे में यह ट्रेन 569 किमी का सफर तय करती है। मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाता।

    भोपाल से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत अक्‍टूबर 2023 में की गई थी। इस ट्रेन में यात्रा के लिए चेयर कार के टिकट का किराया 1055 रुपये और ईसी कैटेगरी के लिए किराया 1880 रुपये है।

    इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस 20991
    यह ट्रेन इंदौर से सुबह 6:10 बजे रवाना होती है और उज्जैन होते हुए 218 किमी का सफर तय कर सुबह 9:10 बजे भोपाल जंक्शन पहुंचती है। वहीं, रात 8:35 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होती है।

    इंदौर से भोपाल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। यात्रियों को एसी चेयर कार के लिए 810 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1510 रुपये चुकाना होंगे।

    नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20826)
    यह ट्रेन नागपुर से से दोपहर 2.05 बजे रवाना होती है और शाम 7.25 बजे बिलासपुर पहुंचती है। 5 घंटे 20 मिनट के सफर क दौरान यह रायपुर, दुर्ग और गोंदिया से गुजरती है। अभी एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2045 रुपये है, जबकि चेयर कार का किराया 1075 रुपये है।

    Post Views: 1,695

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां किया ध्वजारोहण, 17 हजार से अधि‍क युवाओं को रोजगार की घोषणा,वीरता पदकों का वितरण
    Next Article चिकन पॉक्स के बाद मंकी पॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी, जानिए एमपॉक्स क्या है, और कैसे तेजी से फैल रहा है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…

    June 3, 2026

    अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…

    June 3, 2026

    चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…

    June 3, 2026

    आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…
    • अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…
    • चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…
    • आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…
    • मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?