Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कॉमेडियन राजपाल यादव फंसे मुसीबत में; उनकी यूपी स्थित पिता की प्रॉपर्टी बैंक ने कुर्क कर ली……
    News

    कॉमेडियन राजपाल यादव फंसे मुसीबत में; उनकी यूपी स्थित पिता की प्रॉपर्टी बैंक ने कुर्क कर ली……

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2024Updated:August 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग राजपाल यादव इन दिनों मुसीबतों से घिरे हुए हैं. राजपाल यादव खुद बताते हैं कि संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा है. हाल ही में बैंक लोन न चुका पाने के एक मामले में उनकी यूपी स्थित पिता की प्रॉपर्टी बैंक ने कुर्क कर ली है.दरअसल, राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई से लोन लेने के लिए अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और भवन के दस्तावेज को गारंटी के तौर पर बैंक में जमा कराया था. जिसके बाद अब लोन राशि नहीं चुका पाने से बैंक ने यह एक्शन लिया है.

    आइए डिटेल में जानते हैं क्या है मामला.3 करोड़ रुपये का था लोनराजपाल यादव ने मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 3 करोड़ रुपये का लोन लिया था. सिक्योरिटी के तौर पर उन्होंने पिता नौरंग यादव के नाम पर पंजीकृत जमीन और घर के कागजात जमा किए थे. लोन न चुका पाने पर ये धनराशि बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गई है. इस मामले पर कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी को जब्त करने के लिए 8 अगस्त के दिन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स मुंबई शाखा की टीम शाहजहांपुर पहुंची थी

    .इसके बाद अधिकारियों ने कॉमेडियन राजपाल यादव की प्रॉपर्टी को सील कर दिया. उनकी प्रॉपर्टी पर बैंक वालों ने ताला लगा दिया है और एक पोस्टर भी लटका दिया जिसपर लिखा है कि ये संपत्ति अब से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की है, इसे न तो खरीदा जा सकता है न ही बेचा. प्रॉपर्टी कुर्क करने के बाद बैंक वाले वापस लौट गए.फिल्म फ्लाॅप होने से हुआ नुकसानआपको बता दें कि राजपाल यादव साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म “अता पता लापता” में नजर आए थे. इस फिल्म को उनकी पत्नी राधा यादव ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. फिल्म के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया था.

    फिल्म रिलीज से पहले बिजनेसमैन एम.जी.अग्रवाल ने राजपाल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी. कई विवादों के बाद ये फिल्म 2 नवंबर 2012 को रिलीज हो सकी थी. करोड़ों में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और महज 38 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी.टॉप वीडियो

    Post Views: 1,165

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए एयरफोन लगाने के क्या-क्या है नुकसान, इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज……
    Next Article लंबी उम्र का राज पता चला, 112 साल की महिला ने बताई यह बात……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए चयन सूची जारी; इतने हजार से ज्यादा बच्चों की चमकी किस्मत, यहां देखें पूरी लिस्ट…

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट; इन शहरों में सबसे ज्यादा असर, इतने डिग्री के पार तापमान…

    April 16, 2026

    प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

    April 16, 2026

    दुश्मन की हर चाल पर ‘अजीत’ की नजर, सेना को मिले इतने हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए चयन सूची जारी; इतने हजार से ज्यादा बच्चों की चमकी किस्मत, यहां देखें पूरी लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट; इन शहरों में सबसे ज्यादा असर, इतने डिग्री के पार तापमान…
    • प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…
    • दुश्मन की हर चाल पर ‘अजीत’ की नजर, सेना को मिले इतने हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन…
    • मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?