नई दिल्ली:– आज के दिन गुरु मंगल का योग बन रहा है। दरअसल, आज गुरु और मंगल की युति वृषभ राशि में होगी। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मंगलवार का दिन तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए तरक्की और धन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। साथ ही नई योजनाओं का शुभारंभ भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं टैरो कार्ड से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातक आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। इतना ही नहीं आज आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। संपत्ति संबंधित मामलों में जल्दबाजी न करें।
वृषभ राशि के जातकोंEh के व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव दिखाई देगा। जिस वजह से लोग आज आपसे जल्दी प्रभावित होंगे। आज आपके परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।
मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपकी सेहत थोड़ा प्रभावित हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कर्क राशि के जातकों को आज अपने करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है। इसलिए आज कोशिश करें की आप आज धन संबंधित मामलों में थोड़ा संभलकर रहें। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल नहीं है।
सिंह राशि के जातकों को अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि, इस समय दोस्त भी दुश्मन में बदल सकते हैं। आज मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी
कन्या राशि के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण होगा, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।
तुला राशि के जातक व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। हालांकि, इस अवधि के दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जो जातक भागीदारी या सहयोग के कार्य करते हैं उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा वर्ग के लोग जो भी कार्य करेंगे वह सभी फलीभूत हो जाएंगे।
राशि के लोगों को बदलते मौसम के कारण खांसी जुकाम की समस्या हो सकती है। आपको सलाह है कि दवा आदि संबंधित कोई परहेज न करें। किसी बात को लेकर आज आपका अपना पिता से मनमुटाव हो सकता है।
मकर राशि के जातक यदि आज मेहनत करें तो आपके लिए तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों को विदेश या किसी दूर स्थान पर रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आर्थिक निवेश करना लाभदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगा।
मीन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है, आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।
