: मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 5 महिलाओ सहित 6 लोग शामिल है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया है। यह घटना मऊगंज बरयाकला गांव में रविवार की शाम 7 बजे घटी, जानकारी अनुसार यादव परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे तभी आसमानी बिजली घर में जा गिरी। इस घटना में परिवार के लोग बुरी तरह झुलस गए है। घटना के दौरान आसपास के लोग भी प्रभावित हुए है।
मऊगंज में रविवार को हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। यादव परिवार के एक घर में आकशीय बिजली गिरने के कारण 5 महिलाएं और एक पुरुष बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मऊगंज के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया फिलहाल यहां घायलों का उपचार जारी है।यह लोग हुए घायलइस घटना में घायलों के नाम और पहचान इस तरह है। राजकुमार यादव पिता सिखाई यादव (39) सोनिया यादव पति शंभू यादव (50) अन्नू यादव पति बृजेश यादव (30) बिटोर यादव रामसिया यादव (36) आरती यादव पति अर्जुन यादव (27) शामिल है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है.