Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आरबीआई गवर्नर ने कहा देश में महंगाई हुई कम, लोन ईएमआई अगले महीने होगी कम…
    News

    आरबीआई गवर्नर ने कहा देश में महंगाई हुई कम, लोन ईएमआई अगले महीने होगी कम…

    By Tv 36 HindustanSeptember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगस्त का महीना महंगाई के मोर्चे पर काफी अहम माना जा रहा था. सभी जानकारों की नजरें सिर्फ इसी बात पर टिकी हुई थीं कि क्या अगस्त के महीने में भी महंगाई के आंकड़ें 4 फीसदी से नीचे रह सकेंगे या नहीं? 12 सितंबर को जब महंगाई के आंकड़ें आए तो पूरे देश को राहत मिलती हुई दिखाई दी. लगातार दो महीने महंगाई के आंकड़ें 4 फीसदी से नीचे रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या देश के लिए अभी भी महंगाई ‘दुश्मन नंबर 1’ बनी हुई है? अगर नहीं तो अक्टूबर की एमपीसी ब्याज दरों में कटौती होगी? इस सवाल का जवाब सितंबर के महीने में महंगाई के आंकड़ों को देखकर मिल सकेगा?

    सितंबर महंगाई के मोर्चे पर अगस्त के मुकाबले बड़ा लिटमस टेस्ट होगा.महंगाई पर सफर जारी हैशुक्रवार को आरबीआई गवर्नर की ओर से इस मामले में बड़ी बात कही. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि भारत में महंगाई कम हुई है, लेकिन हमें अभी सफर पूरा करना है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित भारत की रिटेल महंगाई अगस्त में 3.65 फीसदी रही. यह लगातार दूसरा महीना है, जब महंगाई चार फीसदी से कम रही. सरकार ने आरबीआई को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि महंगाई चार फीसदी पर बनी रहे, जिसमें ऊपर नीचे की और दो फीसदी की घटबढ़ हो सकती है.

    दूसरी तरफ देखने को जोखिम नहींशक्तिकांत दास ने ब्रेटन वुड्स कमेटी के प्रोग्राम ‘फ्यूचर ऑफ फाइनेंस फोरम 2024’ में अपने संबोधन के दौरान कहा कि महंगाई अप्रैल 2022 में अपने चरम 7.8 फीसदी से कम होकर चार फीसदी के लक्ष्य के आसपास संतोषजनक लेवल पर आ गई है, लेकिन हमें अभी भी सफर तय करना है और हम दूसरी तरफ देखने का जोखिम नहीं उठा सकते. आरबीआई के अनुमानों से संकेत मिलता है कि महंगाई 2023-24 में 5.4 फीसदी से घटकर 2024-25 में 4.5 फीसदी और 2025-26 में 4.1 फीसदी हो जाएगी

    पॉलिसी पर बरतनी होगी सावधानीगवर्नर ने कहा कि वैश्विक आर्थिक गतिविधि और व्यापार ने बड़े पैमाने पर नकारात्मक जोखिमों को झेला है, लेकिन महंगाई का अंतिम पड़ाव चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है. इससे वित्तीय स्थिरता के जोखिम भी पैदा हुए हैं. दास ने कहा कि ग्लोबली महंगाई में कमी की गति धीमी हो रही है, जिससे मॉनेटरी पॉलिसी को उदार बनाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंकों को मॉनेटरी पॉलिसी का का प्रबंधन सोच-विचार करके करना चाहिए और सरकार को सप्लाई पक्ष के उपायों पर ध्यान देना चाहिए. दास ने कहा कि दरों में कटौती के लिए बाजार की उम्मीदें अब बढ़ रही हैं और खासकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत बदलाव के संकेतों के बाद ऐसा देखने को मिल रहा है.

    क्या लोन ईएमआई कम होने में समय लगेगा?जैसा कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पॉलिसी को लेकर इशारा किया है. उससे लगता है कि आने वाले महीनों यानी मौजूदा वित्त वर्ष में लोन ईएमआई कम होने के आसार नहीं है. आरबीआई का फोकस अभी महंगाई कम करने और ग्रोथ को कायम रखने में दिख रहा है. ईसीबी की ओर से लगातार दूसरी बार कटौती और फेड की ओर से सितंबर के महीने में संभावित कटौती के बावजूद आरबीआई की ओर से अक्टूबर और दिसंबर के महीने में ब्याज दरों में कटौती की कोई संभावना नहीं है

    Post Views: 1,890

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगौतम अडानी को खतरा हिंडनबर्ग से नहीं बल्कि यहां से, पढ़े रिपोर्ट…
    Next Article आज शुक्र चंद्रमा के नवपंचम योग से धन संपत्ति लाभ पाएंगे मिथुन सिंह समेत इन 7 राशियों के लोग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?