नई दिल्ली:– मूंगफली की चटनी- मूंगफली की चटनी का स्वाद नटी और हल्का स्मोकी होता है। मूंगफली, लहसुन और सूखी लाल मिर्च को भून लें। इन्हें नमक और थोड़ी सी इमली के साथ ब्लेंड कर लें। इसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं। यह चटनी डोसा, इडली और रोटी के साथ बहुत बढ़िया लगती है। आप इसे वड़ा, पकौड़ा या बोंडा जैसे स्नैक्स के साथ भी परोस सकते हैं। यह उबले चावल और घी के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।
नारियल की चटनी- नारियल की चटनी को ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, भुनी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और नमक के साथ ब्लेंड करके तैयार किया जाता है। ऊपर से राई, उड़द दाल और करी पत्ते का तड़का लगाएं। नारियल की चटनी इडली, डोसा, वड़ा और उपमा के साथ बहुत अच्छी लगती है। अगर आप कुछ अलग आज़माना चाहते हैं, तो इसे पराठे या पोहे के साथ भी खा सकते हैं।
धनिया की चटनी- यह भारतीय घरों में खी जाने वाली सबसे आम चटनी है। इसके लिए धनिया पत्ती, हरी मिर्च, नींबू का रस, लहसुन और नमक चाहिए। इन सभी चीजों को कुछ चम्मच पानी के साथ ब्लेंड कर लें। आपको एक चमकीली हरी चटनी मिलेगी, जो पकौड़ों, सैंडविच, परांठे और चाट के साथ बहुत अच्छी लगती है।
इमली की चटनी- इमली की चटनी को इमली, गुड़, सौंठ, काली मिर्च, लाल मिर्च, काला नमक व सफेद नमक के साथ बनाया जाता है। इसे दही बड़े, समोसे या पकौड़ों के साथ खाया जा सकता है।
