Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टाइगर्स का दीदार करने फिर हो जाएं तैयार, इस तारीख से खुल रहे मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व्स…
    News

    टाइगर्स का दीदार करने फिर हो जाएं तैयार, इस तारीख से खुल रहे मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व्स…

    By Tv 36 HindustanSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल :- 2 अक्टूबर से पर्यटक अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार कर सकेंगे. मॉनसून की वजह से तीन महीने तक देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क की कोर जोन सफारी बंद कर दी जाती है. वहीं मॉनसून खत्म होते ही इसे फिर शुरू कर दिया जाता है. उधर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भी जल्द ही चीता सफारी शुरू करन की तैयारी की जा रही है.

    देश में सबसे ज्यादा टाइगर्स एमपी में

    वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, ” मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र मौजूद है. मध्यप्रदेश के 7 टाइगर रिजर्व्स में देश के सबसे ज्यादा 785 टाइगर मौजूद हैं. प्रदेश में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 से ज्यादा हो गई है. बांधवगढ़ में 165, कान्हा टाइगर रिजर्व में 129, पेंच टाइगर रिजर्व में 123, पन्ना टाइगर रिजर्व में 64, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 62 और संजय डुबरी नेशनल पार्क में 20 से ज्यादा टाइगर्स मौजूद हैं. मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व के अलावा दो दर्जन से ज्यादा सेंचुरी भी मौजूद हैं. यही वजह है कि यहां बाघों का दीदार आसानी से हो जाता है.”

    लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

    वाइल्ड प्रमुख कहते हैं कि मध्यप्रदेश में 2022-23 में 26 लाख 49 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने जंगल में घूमते बाघों का दीदार किया था. जबकि इसके पहले साल 2021-22 में पर्यटकों की संख्या 23.90 लाख थी. सबसे ज्यादा टाइगर वाला बांधवगढ़ पर्यटकों की भी पहली पसंद रहा है. यहां सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं. इसके अलावा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भी पर्यटकों की पसंद बना हुआ है. जल्द ही रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

    कूनो में चीता सफारी शुरू करने की तैयारी

    उधर कूनो नेशनल पार्क में चीता आए 2 साल का वक्त पूरा हो चुका है. हालांकि, आम पर्यटकों को अभी तक चीतों का दीदार नहीं हो पाया है. उधर पर्यटन विभाग के साथ मिलकर वन विभाग ने सीमित समय के लिए कूनो सफारी शुरू की थी. इसमें पीपीपी मोड के आधार पर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाए उपलब्ध कराई गई थीं. वन विभाग कूनो में जल्द ही फिर सफारी शुरू करने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि इसमें पर्यटकों को चीतों के भी दीदार हो सकेंगे.

    Post Views: 765

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबैतूल में जादू टोने के शक में महिला और बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…
    Next Article सीएम की लाडली बहने खतरे में,भू माफियाओं का आतंक गरीबों के घर को जबरन किया ध्वस्त
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    MSP, महंगी खाद और बढ़ती लागत पर किसानों का बड़ा आंदोलन, इस दिन से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान…

    May 23, 2026

    बढ़ती महंगाई पर नेता प्रतिपक्ष का वार, कहा – सरकार के पास कोई समाधान नहीं सिर्फ उपदेश है…

    May 23, 2026

    ट्विसा शर्मा केस :इस एम्स में कल को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड…

    May 23, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं इस ऊर्जा का उपयोग

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • MSP, महंगी खाद और बढ़ती लागत पर किसानों का बड़ा आंदोलन, इस दिन से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान…
    • बढ़ती महंगाई पर नेता प्रतिपक्ष का वार, कहा – सरकार के पास कोई समाधान नहीं सिर्फ उपदेश है…
    • ट्विसा शर्मा केस :इस एम्स में कल को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड…
    • सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं इस ऊर्जा का उपयोग
    • आखिर नौतपा की कैसे होती है शुरुआत, क्यों पड़ती है इतनी ज्यादा गर्मी, जाने ये वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?