Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी; दावों और शर्तें का दौर शुरू कल साफ हो जाएगा किसके सिर सजेगा जीत का ताज…
    समाचार

    उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी; दावों और शर्तें का दौर शुरू कल साफ हो जाएगा किसके सिर सजेगा जीत का ताज…

    By Tv 36 HindustanOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में एक ही दिन बचा है। परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें और समर्थकों और लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। मंगलवार को ऊधमपुर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों ऊधमपुर पूर्व, ऊधमपुर पश्चिम, रामनगर और चिनैनी की मतगणना होगी, जिसमें तय हो जाएगा कि किसके सिर पर विजय का ताज सजेगा।

    जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिला चुनाव विभाग के मुताबिक, मतगणना सुबह 7 बजे से शुरू होगी। मतगणना की व्यवस्था जिला मुख्यालय पर दो विभिन्न स्थानों पर की गई है। इसमें से सरकारी महिला कालेज ऊधमपुर में पूर्वी और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती होगी।

    गिनती के लिए लगाए गए 14 टेबल
    वहीं, सरकारी पीजी ब्वॉयज कॉलेज ऊधमपुर में ऊधमपुर पश्चिम और चिनैनी विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी। दोनों जगहों पर प्रत्येक विधानसभा की वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इस हिसाब से चारों विधानसभा के लिए लगाए गए 56 टेबलों पर एक बार (राउंड) में 56 ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। इस हिसाब से जिले के 654 पोलिंग स्टेशनों से आई इतनी ही ईवीएम की गिनती पूरी होने में साढ़े पांच से छह घंटों का समय लगेगा।

    प्रत्याशियों से लेकर समर्थक तक बेचैन

    हालांकि, जानकारों का मानना है कि मतगणना शुरू होने के दो से तीन घंटे के बीच चुनाव परिणाण की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी, जिनको जाने के लिए प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थक बेचैन हैं। वहीं, शनिवार शाम एक्जिट पोल आने के बाद इंटरनेट मीडिया, लोगों में चारों विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा बनी रही।

    रविवार को भी प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर भविष्यवाणियां होती रहीं। मतगणना के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के साथ ही, हार-जीत के दांव लगाने वालों की धड़कने भी तेज हो चुकी हैं।

    सात बजे शुरू होगी मतगणना
    ऊधमपुर जिले की चार विधानसभा सीटों ऊधमपुर पूर्व, ऊधमपुर पश्चिम, रामनगर और चिनैनी के चुनाव परिणाम को लेकर मतगणना प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसके लिए कड़ी सुरक्षा और व्यवस्थित प्रबंध किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे।

    हर टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, और एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात होंगे ताकि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुचारु रहे। प्रत्येक राउंड में 14 ईवीएम मशीनों में डाले गए वोटों की गिनती होगी। एक राउंड की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग आधे घंटे का समय लगेगा।

    चार बजे से मतगणना की तैयारियों में जुटेंगे कर्मचारी
    ऊधमपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 56 ईवीएम की गिनती एक राउंड में होगी। इस प्रकार कुल 654 ईवीएम की गिनती 11 से 12 राउंड में पूरी होने का अनुमान है, जिसके लिए लगभग साढ़े पांच से छह घंटे का समय लगेगा। मतगणना केंद्रों पर तैनात कर्मचारी सुबह चार बजे से ही मतगणना की तैयारियों में जुट जाएंगे।

    शुरुआत होम और पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी, जिसके बाद ईवीएम से डाले गए वोटों की गिनती प्रारंभ होगी। मतगणना की शुरुआत के दो से तीन घंटों में ही चुनाव परिणामों की स्थिति स्पष्ट होनी शुरू हो जाएगी, जिससे यह तय होगा कि किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजेगा।

    Post Views: 1,045

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां के वासियों को इस पूरे हफ्ते करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना, सामान्य से ऊपर ही रहेगा तापमान…
    Next Article फतेह करने के बाद गदगद दिखे सूर्यकुमार यादव, बातों ही बातों में बता बैठे दूसरे टी20 का ये गेम प्‍लान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; अब घर आएगे BLO, ERO ऑफिस जाने की जरूरत…

    September 27, 2026

    MP के 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्रों के लिए शानदार मौका, जानें कौन सी कंपनी दे रही ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, और कैसे करें आवेदन…

    September 27, 2026

    प्रदेश में 3 दिन की बारिश से हाहाकार किसान की नाले में बहने से मौत; खेतों में भरा पानी, फसलें हुई बर्बाद, मौसम खुलने से लोगों ने ली राहत भरी सांसे…

    September 27, 2026

    प्रदेश में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 250 नशीली टैबलेट के साथ युवक हुआ गिरफ्तार…

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; अब घर आएगे BLO, ERO ऑफिस जाने की जरूरत…
    • MP के 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्रों के लिए शानदार मौका, जानें कौन सी कंपनी दे रही ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, और कैसे करें आवेदन…
    • प्रदेश में 3 दिन की बारिश से हाहाकार किसान की नाले में बहने से मौत; खेतों में भरा पानी, फसलें हुई बर्बाद, मौसम खुलने से लोगों ने ली राहत भरी सांसे…
    • प्रदेश में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 250 नशीली टैबलेट के साथ युवक हुआ गिरफ्तार…
    • प्रदेश में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 250 नशीली टैबलेट के साथ युवक हुआ गिरफ्तार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?