Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » *4 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली कोरबा ग्रामीण स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते, कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश…
    News

    *4 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली कोरबा ग्रामीण स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते, कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश…

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत ने स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा तथा कोरबा शहरी क्षेत्र के स्कूलों में सुबह दिए जा रहे नाश्ते से बच्चों की उपस्थिति और प्रभाव की समीक्षा की। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से मिले फीडबैक को देखकर कलेक्टर ने जिले के कटघोरा,पाली,करतला और कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी नाश्ता वितरण प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीईओ को स्कूलों में नाश्ता वितरण के मेन्यू को दीवार पर लिखवाने और दीपावली अवकाश के बाद 4 नवंबर को शाला प्रारंभ होने के साथ ही नाश्ता वितरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाश्ता वितरण प्रारंभ होने से पूर्व शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित करने एवं प्रतिदिन 10 अलग-अलग विद्यालयों में नाश्ता वितरण के फोटोग्राफ्स भेजने के निर्देश बीईओ को दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने प्राइमरी,मिडिल,हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में डीएमएफ से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तथा उनके द्वारा की जा रही अध्यापन के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में किसी अतिथि शिक्षक के 3 माह तक अवकाश संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित स्कूल के प्राचार्य द्वारा अन्य शिक्षकों को रखा जाए ताकि विद्यार्थियों का अध्यापन प्रभावित न हो। उन्होंने सभी अतिथि शिक्षकों के परफॉर्मेंस को ध्यान रखने और विद्यार्थियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राइमरी स्कूलों में 263 अतिथि शिक्षकों के भर्ती के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नवंबर से अध्यापन प्रारंभ कराया जाए।

    उन्होंने नियुक्ति के संबंध में बीईओ को निर्देशित किया कि नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। ग्राम पंचायत, जनपद एवं जिला स्तरीय आवेदक का चयन कर भर्ती ली जाए। कलेक्टर ने पूर्व में जर्जर भवन की मांगी गई जानकारी के पश्चात् भी छुटे हुए जर्जर भवन की जानकारी देने,10 साल पुराने हो चुके कीचन शेड,बालक एवं बालिका शौचालय को चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए। उन्होंने डीईओ और बीईओ को एबीईओ और संकुल शैक्षणिक समन्वयकों का माह में दो बार बैठक आयोजित करने तथा उनसे मूल कार्य लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए न्यूज पेपर डेस्क लगाने तथा दो महत्वपूर्ण अखबार रखने के निर्देश दिए।

    उन्होंने न्यूज पेपर डेस्क के लिए डीएमएफ मद से सभी विद्यालयों को राशि देने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन कराने तथा राज्य स्तरीय योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर माह की अंतिम सप्ताह में सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित करने और विद्यालयवार समीक्षा की बात कही। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय,बीईओ डी. लाल, संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

    Post Views: 1,295

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति में यह बदलाव किया…
    Next Article डायटीशियन ने बताया, रहेंगे एनर्जेटिक अगर करवा चौथ की सरगी की थाली में रखेंगे यह चीजें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये शहर बनेगा देश का सबसे बड़ा सोलर हब, CM का ऐलान, जानें किस-किसको मिलेगा फायदा…

    September 21, 2026

    ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर पर आरोपों से मचा हड़कंप, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई…

    September 21, 2026

    सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, धन-समृद्धि और सुख-शांति की बन सकती है राह…

    September 21, 2026

    कैंसर के खिलाफ प्रदेश में बड़ा कदम, सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ यहां जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ…

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये शहर बनेगा देश का सबसे बड़ा सोलर हब, CM का ऐलान, जानें किस-किसको मिलेगा फायदा…
    • ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर पर आरोपों से मचा हड़कंप, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई…
    • सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, धन-समृद्धि और सुख-शांति की बन सकती है राह…
    • कैंसर के खिलाफ प्रदेश में बड़ा कदम, सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ यहां जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ…
    • आज कैसा रहेगा आपका दिन जानें 12 राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम और सेहत का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?