Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर पर आरोपों से मचा हड़कंप, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर पर आरोपों से मचा हड़कंप, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई…

    By Tv36 HindustanSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘

    नई दिल्ली:- टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता और प्रोफेशनल रेसलर सौरव गुर्जर एक कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। एक महिला की शिकायत के आधार पर गाचीबोली पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि सौरव ने शादी का वादा कर उनके साथ रिश्ता बनाया और बाद में उन्हें परेशान किया। पुलिस ने सौरव को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लेने के बाद हैदराबाद लाया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी बातचीत
    महिला के अनुसार, वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी सौरव गुर्जर से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों व्हाट्सऐप पर संपर्क में रहे और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। शिकायत में महिला ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात 25 दिसंबर 2021 को हुई थी।
    महिला का आरोप है कि मुलाकात के दौरान सौरव ने उनसे शादी करने का भरोसा दिलाया था। शिकायत के मुताबिक, उन्हें यह भी कहा गया था कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के समान अधिकार दिए जाएंगे। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक संपर्क बना रहा।

    अमेरिका में नौकरी छोड़ने के लिए कहा, बिजनेस का दिया भरोसा
    शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अमेरिका में रहने के दौरान भी सौरव उनके संपर्क में थे। महिला का दावा है कि सौरव ने उन्हें अपनी नौकरी छोड़ने के लिए कहा और दोनों के मिलकर कारोबार शुरू करने की बात कही थी।
    महिला के अनुसार, उन्होंने सौरव की बात पर भरोसा किया, लेकिन बाद में उनके साथ व्यवहार बदलने लगा। शिकायत में आरोप है कि जब भी वह शादी को लेकर सवाल करती थीं, तो सौरव उनका नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूरी बनाने लगते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम का उनके करियर पर असर पड़ा।

    कई महीनों तक साथ रहने का दावा
    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि सौरव गुर्जर अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक उनके साथ रहे। इसके बाद हैदराबाद में साथ रहने के दौरान उनके अचानक बिना जानकारी दिए चले जाने का आरोप लगाया गया है।

    शिकायत मिलने के बाद गाचीबोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए हैदराबाद लेकर आई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    टीवी से रेसलिंग तक बनाई पहचान
    सौरव गुर्जर ने साल 2013 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। स्टार प्लस के सीरियल ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने के बाद उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली। इसके बाद वह ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ में बाली के किरदार में दिखाई दिए।

    अभिनय के साथ सौरव गुर्जर प्रोफेशनल रेसलिंग से भी जुड़े रहे हैं। WWE में वह ‘सांगा’ नाम से रिंग में उतर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शिव शक्ति’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे हैं।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के जरिए होगी।

    Post Views: 3,015

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, धन-समृद्धि और सुख-शांति की बन सकती है राह…
    Next Article ये शहर बनेगा देश का सबसे बड़ा सोलर हब, CM का ऐलान, जानें किस-किसको मिलेगा फायदा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    नवरात्रि के बीच सोमवार का खास संयोग मां दुर्गा और भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये 11 उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि…

    October 12, 2026

    सीएम साय के नेतृत्व में यहां के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती…

    October 12, 2026

    प्रदेश मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री साय…

    October 12, 2026

    महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवरात्रि के बीच सोमवार का खास संयोग मां दुर्गा और भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये 11 उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि…
    • सीएम साय के नेतृत्व में यहां के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती…
    • प्रदेश मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री साय…
    • महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…
    • मेष को नई जिम्मेदारी, कर्क को अपनों का साथ तुला और मकर के लिए ये है खास जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?