नई दिल्ली:- यदि आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। इंस्टाग्राम में एक नए फीचर को लॉन्च किया गया है, जिसमें क्रिएटर और आमतौर पर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वालों से बातचीत को आसान बना दिया गया है। इस फीचर के तहत अब क्रिएटर को सीधे मैसेज में आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट को अकाउंट के टाइप के आधार पर छांटने और फिल्टर करने की सुविधा मिल जाएगी, जिससे उन्हें सभी मैसेज को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं है।
DM रिक्वेस्ट की छंटाई
इंस्टाग्राम के क्रिएटर के लिए DM में छंटाई और फिल्टरिंग फीचर को रोल आउट किया गया है। क्रिएटर अब मैसेज रिक्वेस्ट को दो श्रेणियों में डाल सकते हैं। हाल ही में आए मैसेज और फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर यदि वे केवल विशेष प्रकार के अकाउंट से प्राप्त मैसेज रिक्वेस्ट देखना चाहते हैं, तो इंस्टाग्राम ने इसके लिए भी फिल्टर विकल्प पेश कर दिया है।
अब क्रिएटर DM में मैसेज को देख सकते हैं, जैसे कि केवल वेरिफाइड अकाउंट्स, व्यवसाय, अन्य क्रिएटर या फिर सब्सक्राइबर्स। इसी के साथ, यह फीचर क्रिएटर को आसानी से उन मैसेज को ढूंढने में मदद करेगा जिन्हें वे मिस कर चुके हैं।
यूजर्स को फायदा
सोशल मीडिया पर आने वाले फीचर्स से यूजर्स को काफी फायदा मिलता है, जिससे वे आने वाले समय में और भी आसानी से काम कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी देखने को मिला है कि इन नए फीचर्स की मदद से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों को भी नए अनुभव करने का मौका मिलता है।
