नई दिल्ली :- शास्त्र में सपनों को लेकर कई बातें बतायी गई हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों में देखी गई चीजें शुभ या अशुभ संकेत देती हैं। मान्यताओं के अनुसार, सपने में देखी गयी चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी हो सकती हैं। आइए स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि सपने में देखी गयी किन सफेद चीजों को शुभ माना जाता है-
सपने में इन 3 सफेद चीजों का दिखना माना जाता है शुभ
सफेद उल्लू: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद उल्लू का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, सपने में सफेद उल्लू के दिखने का मतलब है आप पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि बरसाने वाली हैं। इसलिए अगर आप फाइनेंशियल सिचूऐशन कमजोर चल रही है तो सफेद उल्लू के दिखने का मतलब है कि जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
सफेद घोड़ा: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद घोड़े का दिखना फायदेमंद माना जाता है। सपने में सफेद घोड़े के दिखने का संकेत है की आपके करियर की सिचूऐशन पहले से बेहतर होने वाली है। प्रमोशन व सैलरी में वृद्धि होने की संभावना भी बनी रहती है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
सफेद हाथी: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद हाथी का दिखना काफी लाभकारी माना जाता है। सपने में सफेद हाथी के दिखने का संकेत है की आपकी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन-लाभ होने की संभावना भी बढ़ जाती है। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार, सपने में सफेद हाथी दिखना कुंडली में राजयोग का संकेत भी हो सकता है।
