नई दिल्ली:- नवंबर महीने में कई फाइनेंशियल बदलाव हो रहे हैं, इसमें आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड भी शामिल है. दिग्गज प्राइवेट बैंक अपने प्राइसिंग स्ट्रक्टर और कई क्रेडिट कार्ड्स पर लोअर्ड इंसेंटिव को कम करने का ऐलान किया है. लोअर्ड इंसेंटिव को कम करने का असर इश्योरेंस और फूड आइटम्स की खरीददारी, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्यूल सरचार्ज और लेट पेमेंट चार्ज पर पड़ेगा. इन बदलावों के बारे में बैंक ने अपने ग्राहकों को SMS और Email के जरिए दी है.
सरकारी खर्च पर नहीं मिलेगा रिवार्ड
इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक एमराल्ड मास्टरकार्ड मेटल क्रेडिट कार्ड पर अब सरकारी-संबंधित खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा. सरकारी लेनदेन के लिए मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) 6760, 9222, 9211, 9399, 9402 और 9405 हैं.
ग्रॉसरी स्पेंड पर रिवार्ड लिमिट
वहीं, 15 सितंबर 2024 से होने वाले बदलाव के बाद कुछ क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए रिवार्ड 20,000 रुपये प्रति महीने तक के ग्रॉसरी और डिपार्टमेंटल स्टोर स्पेंड पर सीमित है, जबकि कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए, इसे 40,000 रुपये प्रति महीने तक के खर्च पर सीमित किया गया है.
फ्यूल सरचार्ज
इसके बाद, फ्यूल सरचार्ज छूट हर महीने 50,000 रुपये तक के फ्यूल खर्च पर लागू होगी. इससे अधिक होने पर सरचार्ज छूट का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि आईसीआईसीआई बैंक एमराल्ड मास्टरकार्ड मेटल क्रेडिट कार्ड के लिए फ्यूल सरचार्ज छूट प्रति माह 100,000 रुपये है.
Personal Finance और इनकम टैक्स पर अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट प्राप्त करें, Business News वेबसाइट द इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी पर जाएं
