Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर टोल प्लाजा पर फास्टैग से नहीं कट रहे रुपये तो नगद राशि और फ्री एंट्री के ये हैं नियम…
    समाचार

    अगर टोल प्लाजा पर फास्टैग से नहीं कट रहे रुपये तो नगद राशि और फ्री एंट्री के ये हैं नियम…

    By Tv 36 HindustanNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश :- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा फास्टैग को लेकर बनाए गए नियमों का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। नियम के मुताबिक, गाड़ी की विंडशील्ड पर फास्टैग लगा होना चाहिए, ताकि टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर उसे डिटेक्ट कर आटोमेटिक टोल की राशि काट लें, लेकिन ग्वालियर के आसपास मेहरा टोल, पनिहार टोल और छौंदा टोल पर कई वाहनों के फास्टैग से राशि नहीं कट रही है।

    खासकर जिन वाहन चालकों ने स्वयं एनएचएआई से फास्टैग बनवाए हैं, उनके साथ ज्यादा समस्या है। फास्टैग से राशि नहीं कटने की स्थिति में टोल प्लाजा पर नगद रकम नहीं ली जा सकती है। इसके बावजूद फास्टैग स्कैन न होने पर वाहन चालकों से नगद राशि ली जा रही है।

    फास्टैग से टोल नहीं कटा, तो फ्री एंट्री का नियम
    जो वाहन चालक नगद राशि देने के बजाय फास्टैग से भुगतान करने की बात कहते हैं, उनसे फास्टैग नंबर पूछकर पैसे काटे जा रहे हैं, जबकि नियम के मुताबिक ऐसे वाहनों को बिना टोल शुल्क के जाने देना चाहिए।
    बीते दिनों ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को सड़क से यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान मेहरा, पनिहार, छौंदा, दतिया, बबीना, मालथौन टोल प्लाजा पर वाहनों की विंडशील्ड पर लगे फास्टैग स्टीकर से पैसे कटे ही नहीं।
    ऐसे में टोल प्लाजा पर मौजूद स्टाफ ने या तो वाहन चालकों से नगद में भुगतान प्राप्त किया या फिर फास्टैग स्टीकर का नंबर डालकर पैसा काट लिया, जबकि यदि स्कैनर काम नहीं कर रहा है, तो टोल की राशि का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए।
    वाहन चालकों ने एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत के लिए कॉल किया, लेकिन यहां से भी कोई सहायता नहीं मिल सकी। ऐसे में अब एनएचएआई के शिकायत पोर्टल पर वाहन चालक अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

    समग्र आईडी के लिए आधार ई-केवाईसी अनिवार्य
    आम आदमी से जुड़ी एक अन्य खबर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजना में संचालित सभी योजनाओं में समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। अब किसी भी हितग्राही को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए समग्र पोर्टल पर स्वयं का आधार ई-केवाईसी करना होगा।

    समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी के बाद ही विभागीय पोर्टल पर आवेदन दर्ज हो सकेगा। जिन योजनाओं में ऑनलाइन प्रणाली नहीं है, उनमें आवेदन को स्वीकृत करने से पहले संबंधित स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी की पुष्टि की जाएगी।

    Post Views: 1,175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस्तेमाल से पहले जरूर जान लें अब 15 नवंबर से बदल जाएंगे ICICI Bank Credit Card से जुड़े ये नियम…
    Next Article अगर सब्जी में तेज हो गया है गरम मसाला इन 3 चीजों से करें गरम मसाला का फ्लेवर कम, खाने का बढ़ जाएगा डबल स्वाद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान…

    August 12, 2026

    घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम…

    August 12, 2026

    चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…

    August 12, 2026

    भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का ऐलान, दिल्ली में होंगे 3 मुकाबले; इस देश दौरे पर संकट…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान…
    • घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम…
    • चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…
    • भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का ऐलान, दिल्ली में होंगे 3 मुकाबले; इस देश दौरे पर संकट…
    • प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार; जानिए रायपुर समेत किन इलाकों में बरसेंगे बादल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?