नई दिल्ली :- महिंद्रा की पांच दरवाजे वाली Thar Roxx आने के बाद तीन दरवाजे वाली महिंद्रा थार का वेटिंग पीरियड अब कम हो चुका है। अब इस एसयूवी को आप 3 लाख तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने यानी कि अक्टूबर में इस एसयूवी पर 1 लाख 60 हजार की छूट दी गई थी, लेकिन अब डिस्काउंट डबल कर दिया गया है।
कौन सी कार पर कौन सा ऑफर
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिस्काउंट डीलरशिप के स्टॉक पर निर्भर करता है। इसके अलावा थार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट स्पेशल एडिशन वाले मॉडल Thar Earth Edition पर मिल रहा है। Mahindra Thar आपको 44 और 42 ऑप्शन में दी जाएगी। इस SUV में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है, जो 150 bhp की पावर जेनरेट करता है।
वहीं दूसरी तरफ डीजल वेरिएंट 130 bhp की पावर जेनरेट करता है और दोनों ही मॉडल 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस में आपको मिलने वाले हैं। 4*2 वाले वेरिएंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जाता है, जो 116 bhp की पावर जेनरेट करता है और मॉडल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा
महिंद्रा थार का वेटिंग पीरियड
पांच दरवाजे वाली थार रॉक्स की लॉन्च के पहले थार का वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा था, लेकिन अब 4*4 वाले मॉडल का वेटिंग पीरियड 3 महीने से कम कर दिया गया है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि थ्री डोर वाले ग्राहक पांच दरवाजे वाले थार रॉक्स की ओर शिफ्ट हो जाएंगे। जहां एक ओर थ्री डोर थार का वेटिंग पीरियड कम हो गया है, वहीं दूसरी तरफ 5 डोर वाले मॉडल के भी कुछ वेरिएंट की वेटिंग पीरियड को 18 महीने तक पहुंचा दिया गया है।
भारत में महिंद्रा थार 3 डोर का प्राइस
महिंद्रा थार की कीमत 11 लाख 35 हजार रुपए से शुरू होती है। यह दाम इस एसयूवी की बेस वेरिएंट का है। वहीं दूसरी तरफ इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 17 लाख 60 हजार तक जाती है। इस प्राइस रेंज में थार एसयूवी की सीधी टक्कर Maruti Suzuki Jimny और Force Gurkha जैसी गाड़ियों के साथ होती है।
