नई दिल्ली:– WhatsApp का इस्तेमाल हर कोई करता है, लेकिन कई बार मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करने वाली परेशानी भी सामने आती है। ऐसे में आप सिर्फ अपनी बैटरी नहीं बल्कि अपने डेटा का भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप कुछ सेटिंग्स को बदलकर इस समस्या को ठीक कर सकते हैं, जिससे आपका डेटा बचेगा और WhatsApp का पूरा फायदा भी मिलेगा।
क्या है डेटा खत्म होने की वजह?
WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। इस ऐप के अंदर आप वीडियो कॉल, वॉइस कॉल जैसी सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप फोटो और डॉक्यूमेंट को भी शेयर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सिर्फ वीडियो कॉल करते हैं या फिर ज्यादा फाइल्स को शेयर करते हैं, तो आपका डेटा ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन कुछ सेटिंग्स को बदलने के बाद आप डेटा की बचत कर सकते हैं।
कॉल सेटिंग को बदले
WhatsApp पर कॉल करते समय डेटा बचाने के लिए सबसे पहले आपको WhatsApp खोलना है।
दाईं तरफ बने 3 डॉट पर क्लिक करें और सेटिंग में जाएं।
सेटिंग में जाकर स्टोरेज और डेटा पर क्लिक करें।
अब आपको कम डेटा का उपयोग करें का ऑप्शन मिलेगा, उसे चालू करें।
इससे फायदा यह होगा कि कॉल करते समय डेटा कम खर्च होगा, लेकिन कॉल की क्वालिटी अच्छी नहीं रहेगी।
फोटो वीडियो की क्वालिटी कम
फोटो और वीडियो भेजते समय डेटा कम खर्च करने के लिए आपको सेटिंग में जाकर फोटो और वीडियो की क्वालिटी को कम करना है। इसके लिए स्टोरेज और डेटा में जाएं।
मीडिया अपलोड क्वालिटी पर क्लिक करें।
इस ऑप्शन में HD और स्टैंडर्ड क्वालिटी का ऑप्शन मिलेगा, उसी स्टैंडर्ड क्वालिटी में चेंज करें।
ऐसे फोटो और वीडियो की क्वालिटी थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन डेटा कम खर्च होगा।
