Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबलडीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान…
    कोरबा

    आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबलडीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान…

    By Tv36 HindustanAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा:–
    शिक्षा वह शक्ति है, जो किसी विद्यार्थी के वर्तमान को संवारकर उसके भविष्य को नई दिशा देती है। हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है, लेकिन कई बार सीमित आर्थिक संसाधन उसकी राह को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। ऐसे समय में सरकार की संवेदनशील पहल और समय पर मिला सहयोग विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।


    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शिक्षा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी सोच के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित अवसर मिल सके और वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
    इसी दिशा में कोरबा जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ तैयार की गई है। योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री दुदावत ने योजना के तहत कोरबा जिले के दो विद्यार्थियों को 53,500-53,500 रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इनमें ग्राम नरईबोध निवासी श्री विनय कुमार राठौर एवं ग्राम डगनियाखार निवासी सुश्री दिव्या शामिल हैं। उच्च शिक्षा के लिए मिली इस सहायता से दोनों विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई की राह आसान हुई है।
    सहायता राशि का चेक प्राप्त करते समय दोनों विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी। उनके लिए यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में मिला एक मजबूत संबल है। सीमित संसाधनों के बीच मिली इस सहायता ने उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए नई ऊर्जा दी है।


    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के लिए मिला यह संबल आज उनके कदमों को मजबूती दे रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।
    क्रमांक 913/ आशुतोष

    Post Views: 90

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहतारी वंदन से मिला संबल, इस मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह…
    Next Article सरकारी नौकरी चाहिए तो अपनाएं ये आसान तरीके, तैयारी में नहीं होगी ज्यादा परेशानी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पुलिसिंग कसावट के मद्देनजर; बेमेतरा पुलिस में फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारियों को मिलीं जिम्मेदारी

    August 31, 2026

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

    August 31, 2026

    सरकारी नौकरी चाहिए तो अपनाएं ये आसान तरीके, तैयारी में नहीं होगी ज्यादा परेशानी…

    August 31, 2026

    महतारी वंदन से मिला संबल, इस मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह…

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिसिंग कसावट के मद्देनजर; बेमेतरा पुलिस में फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारियों को मिलीं जिम्मेदारी
    • नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…
    • सरकारी नौकरी चाहिए तो अपनाएं ये आसान तरीके, तैयारी में नहीं होगी ज्यादा परेशानी…
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबलडीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान…
    • महतारी वंदन से मिला संबल, इस मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?