नई दिल्ली:– भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। सोमवार को पर्थ टेस्ट का चौथा दिन है और टीम इंडिया की जीत तय मानी जा रही है।
भारतीय टीम ने चौथी पारी में मेजबान टीम को 534 रनों का मुश्किल टारगेट दिया है। टेस्ट के चौथे दिन कंगारू हार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का साहसिक फैसला किया था।
हालांकि फैसला गलत साबित हुआ, जब टीम इंडिया पहले ही दिन 150 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बुमराह एंड कंपनी ने कंगारुओं की भी हालत पतली कर दी। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रन ही बना सकी थी।
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में अपनी बैटिंग का दम दिखाया। पहले यशस्वी जायसवाल और फिर विराट कोहली ने शतक जड़ा। इस तरह टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 487 रन पर घोषित की थी।
