Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सैलून जाकर आर्मी कट कराने वाले हो जाएं सावधान, चेहरा खराब कर सकती है यह खतरनाक बीमारी…
    News

    सैलून जाकर आर्मी कट कराने वाले हो जाएं सावधान, चेहरा खराब कर सकती है यह खतरनाक बीमारी…

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : सैलून से आजकल भयंकर बीमारी आ रही है. ऐसी बीमारी जिससे शक्ल का नक्शा तक बिगड़ जाता है. यह खासकर युवाओं को अपना शिकार बना रहा है. दरअसल, ब्रिटेन में आजकल ज्यादातर युवा रिंग वर्म के शिकार हो रहे हैं और यह सैलून में बाल बनाते के दौरान अपने साथ ले आते हैं. यह रिंग वर्म सिर्फ नाम का वर्म है. इससे बेहद खतरनाक परिणाम भुगतने होते हैं. आजकल युवाओं में पॉपुलर फौजी कट या आर्मी कट बाल बनाने के दौरान ऐसा हो रहा है. इसे स्किन फेड हेयर कट कहते हैं जिसमें नीचे से बालों को एकदम छोटा कर दिया जाता है और उपर से बालों को लहराते हुए छोड़ दिया जाता है. यह रिंगवर्म इतना खतरनाक है कि इससे स्किन में तो खलबली मच ही जाती है, यह कभी-कभी पूरे चेहरे का नक्शा बिगाड़ देता है. ऑसट्रेलिया में एक युवा के साथ ऐसा हो चुका है.बीमारी का कारण क्या हैडेली मेल की खबर के मुताबिक गंदे सैलून और गंदे कारीगर जब बाल बनाते हैं तब यह स्किन की बीमारी युवाओं में लग जाती है.

    मसलन यदि कारीगर ने हाथ में साफ गलब्स नहीं पहना है, कंघी, कैंची आदि को सेनीटाइज नहीं किया है तो कारीगर के हाथ में चिपके रिंगवर्म गर्दन के उपरी भाग में संक्रमित हो जाता है और भयंकर बीमारी को फैला देता है. इतना ही नहीं अगर चेयर साफ नहीं है, खासकर चेयर का वह हिस्सा जहां सिर रहता है और क्लाइंट को पहनाने वाले गाउन गंदा रहता है तो इस बीमारी के पनपने की आशंका और ज्यादा हो जाती है.दरअसल, जब किसी संक्रमित व्यक्ति का बाल बनाते हैं तो रिंग वर्म उसके हाथ या चेयर कंघी, कैंची, तौलिया आदि में घुस जाते हैं. अगर इसे सही तरीके से सेनिटाइज नहीं किया जाता है तो इससे दूसरे व्यक्ति की स्किन में भी यह चिपक जाता है. जह कोई फौजी कट कटाता है तो कारीगर का हाथ नंगी स्किन को ज्यादा टच करता है, इसलिए इस कट में इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है.

    हालांकि कभी-कभी बालों से भी रिंग वर्म फैल सकता है और पूरे सैलून में बाल इधर-उधर बिखरे ही रहते हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक थॉमस व्हाइट नाम के एक एक्सपर्ट ने सैलून में इस खतरनाक इंफेक्शन से बचने के लिए कुछ तरीके सुझाए हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक यदि आप सैलून में जाते हैं तो सबसे पहले यह देखें कि हेयरकट से पहले कारीगर अपने हाथ को सही तरीके से सेनिटाइज करते है या नहीं. इसके बाद वह गलब्स लगाते हैं कि नहीं. कुछ कारीगर के हाथों में जो गलब्स लगे होते हैं उसमें पहले से बाल होते हैं, तो इससे सतर्क रहना होगा. इसलिए हर कट के बाद कारीगर को फ्रेश गलब्स लगाने के लिए कहे. इसके बाद यह देखें कि आपके हेयर कट में जो टूल इस्तेमाल हुए हैं उसे 15 मिनट तक डिसइंफेक्ट किया है या नहीं. अगर इन मानदंडों पर खरा उतरता है तो तभी आप इस सैलून में बाल कटवाएं

    Post Views: 1,895

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर बिग ब्रेकिंग* *राज्य सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी,कुल 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी…
    Next Article आईपीएल ऑक्शन के बीच जाने एक मैच हारने पर मालिकों को कितने का होता है नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…

    May 6, 2026

    क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…

    May 6, 2026

    MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…

    May 6, 2026

    बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…
    • क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…
    • MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…
    • बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…
    • किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें आज का यहां से पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?