Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश का हर नागरिक 50 हजार रुपये का,र्जदारसरकार ने 5 हजार करोड़ का और लिया कर्ज…
    समाचार

    प्रदेश का हर नागरिक 50 हजार रुपये का,र्जदारसरकार ने 5 हजार करोड़ का और लिया कर्ज…

    By Tv 36 HindustanNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:– सरकार ने मंगलवार को बाजार से फिर पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। यह कर्ज रिजर्व बैंक की मुंबई शाखा के माध्यम से दो हिस्सों में लिया गया है। दोनों ही कर्ज पर साल में दो बार ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा।

    वित्त वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज
    पहला कर्ज ढाई हजार करोड़ रुपयों का है, जिसे 20 साल बाद चुकाया जाएगा, जबकि दूसरा ढाई हजार करोड़ रुपये का कर्ज 14 साल में चुकाया जाएगा। वर्तमान वित्त वर्ष में सरकार अब तक 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। अब नया कर्ज मिलाकर यह राशि बढ़कर 25 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

    सरकार पर कुल 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज
    प्रदेश पर अब 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया है। इसके साथ मध्य प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक का कर्जदार होगा। स्थिति यह है कि मध्य प्रदेश का कुल बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये का है, लेकिन इससे अधिक मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज है।

    GDP का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है सरकार
    बता दें कि राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के प्रविधान के अनुसार, सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है। इसका उपयोग विकास परियोजना और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए किया जा सकता है।

    वहीं, बाजार से कर्ज लेने के लिए राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति ठीक बताई है। आधा प्रतिशत ऋण ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए विशेष परिस्थिति में लिया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त की योजनाओं को पूरा करने में ही चला जाता है।

    वर्ष 2023- 24 और 24-25 में लिया कर्ज एक नजर में
    वर्ष- कर्ज
    31 जनवरी 2023- 2000 करोड़
    07 फरवरी 2023- 3000
    14 फरवरी 2023- 3000
    21 फरवरी 2023-3000
    28 फरवरी 2023- 3000
    06 मार्च 2023- 3000
    14 मार्च 2023- 2000
    21 मार्च 2023- 4000
    28 मार्च 2023- 1000
    30 मई 2023 -2000
    13 जून 2023- 4000
    12 सितंबर 2023 -3000
    21 सितंबर 2023- 1000
    26 सितंबर 2023 -5000
    03 अक्टूबर 2023- 3000
    23 अक्टूबर 2023- 1000
    31 अक्टूबर 2023 – 2000
    28 नवंबर 2023- 2000
    26 दिसंबर 2023- 2000
    23 जनवरी 2024- 2500
    06 फरवरी 2024 – 3000
    20 फरवरी 2024- 5000
    27 फरवरी 2024- 5000
    26 मार्च 2024- 5000
    06 अगस्त 2024- 5000
    27 अगस्त 2024- 5000
    24 सितंबर 2024- 5000
    08 अक्टूबर 2024 – 5000
    26 नवंबर 2024 – 5000

    Post Views: 865

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक बार फिर नया प्रयोग करेगी भाजपा, इस प्लान पर शुरू हो गया काम…
    Next Article आज की ऐसी है हवा, खुल कर सांस लेना मुश्किल,भीषण ठंड और कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…

    May 6, 2026

    क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…

    May 6, 2026

    MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…

    May 6, 2026

    बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…
    • क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…
    • MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…
    • बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…
    • किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें आज का यहां से पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?