Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वित्त मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई बात…
    News

    वित्त मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई बात…

    By Tv 36 HindustanDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    किसानों के आंदोलन के बीच शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान प्रतिनिधियों से बातचीत की। करीब दो घंटे तक किसान प्रतिनिधियों की बैठक चली। इसमें किसानों की गई मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया गया। किसानों ने कर्ज पर ब्याज कम करने और जीएसटी घटाने की भी मांग की। बजट से पहले होने वाली बैठक के क्रम में यह बातचीत हुई।

    प्रतिनिधियों ने किसान कल्याण को बढ़ावा देने की मांग की।कृषि यंत्रों, बीज और खाद में जीएसटी छूट की उठाई मांग।कृषि ऋण पर ब्याज दर 1 प्रतिशत तक कम करने की अपील।पीटीआई, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट से पहले होने वाली बैठकों के क्रम में किसान प्रतिनिधियों और कृषि हितधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों ने सरकार से सस्ता दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने, टैक्स कम करने और पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने का आग्रह किया।दो घंटे चली विस्तृतबैठक में दो घंटे तक विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    इस दौरान वित्तीय राहत, बाजार सुधार और रणनीतिक निवेश जैसी कृषि क्षेत्र की कई चुनौतियों का समाधान करने पर विचार किया गया। भारत कृषक समाज के चेयरमैन अजय वीर जाखड़ ने कृषि उत्पादकता और किसान कल्याण को बढ़ावा देने के लिए लक्षित हस्तक्षेप की जरूरत पर जोर दिया।जीएसटी छूट की मांगकिसानों की मुख्य मांगों में कृषि ऋणों पर ब्याज दर को एक प्रतिशत तक कम करना और वार्षिक पीएम-किसान किस्त को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करना शामिल था।

    हितधारकों ने इसके अलावा कराधान सुधार प्रस्तावों के तहत कृषि मशीनरी, उर्वरक, बीज और दवाओं पर जीएसटी छूट की मांग की।कीटनाशक पर जीएसटी कम की जाएपीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कीटनाशक पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का अनुरोध किया। जाखड़ ने राष्ट्रीय कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए चना, सोयाबीन और सरसों जैसी विशिष्ट फसलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आठ वर्षों के लिए सालाना 1,000 करोड़ रुपये की लक्षित निवेश रणनीति का प्रस्ताव रखा।

    भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तंत्र की व्यापक समीक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि एमएसपी की गणना में भूमि किराया, कृषि मजदूरी और कटाई के बाद के खर्चों को शामिल करना चाहिए।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले आरबीआई गवर्नरआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार शाम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नार्थ ब्लाक स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। यह मुलाकात आरबीआई गवर्नर के रूप में दास के मौजूदा कार्यकाल के समाप्त होने से कुछ दिन पहले और मौद्रिक नीति बैठक के एक दिन बाद हुई है।

    दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। उन्हें 2021 में तीन साल का दूसरा सेवा विस्तार मिला था।क्या शक्तिकांत दास को मिलेगा सेवा विस्तार?सूत्रों ने बताया कि दास और सीतारमण के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक चली। अगर दास को सेवा विस्तार मिलता है तो वह दास बेनेगल रामाराव के बाद सबसे लंबे समय तक आरबीआई गवर्नर रहने वाले बन जाएंगे। बेनेगल रामाराव 1949 से 1957 तक 7.5 साल तक आरबीआई गवर्नर रहे थे।आरबीआई गवर्नर बनने से पहले दास ने वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर काम किया था। उन्होंने 12 दिसंबर, 2018 को आरबीआई के 25वें गवर्नर के तौर पर पदभार संभाला था।

    Post Views: 740

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपानी का काम सिर्फ प्यास बुझाना नहीं, ताजा स्टडी से हुए नए खुलासे…
    Next Article आरोपी ने पुलिस को बताया, कंपनी का मैनेजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या और बम विस्फोट की साजिश रच रहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    April 29, 2026

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?