Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    चुनाव

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    By Tv36 HindustanApril 29, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचरी में वोटिंग पूरी हो गई है। जनता ने अगले पांच सालों के लिए अपनी सरकार चुन ली है। जनता के वोच EVM में कैद हो गए हैं, लेकिन इन विधानसभा चुनावों का परिणाम सोमवार, 4 मई को घोषित किया जाएगा।

    पश्चिम बंगाल में आज बुधवार, 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के समाप्त होने के साथ ही Exit Poll सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल के माध्यम से ये समझने की कोशिश करते हैं कि इस बार के चुनाव में क्या परिणाम हो सकते हैं।
    सभी राज्यों में हुआ मतदान
    असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव संपन्न हुआ। केरल में 140 सीटें, असम में 126 सीटें और पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 234 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 294 सीटों पर वोट डाले गए।

    अभी यहां आप Exit Poll से जान सकते हैं कि किस राज्य में किस राजनीतिक पार्टी के सरकार बनाने के आसार हैं। अंतिम परिणाम को 4 मई को सामने आएगा।
    पश्चिम बंगाल के दो एग्जिट पोल में BJP को स्पष्ट बहुमत
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तीन एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। P-Marq और Matrize एग्जिट पोल BJP को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं। वहीं Proples Pulse के एग्जिट पोल में फिर एक बार ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है।

    P-Marq Exit Poll 2026

    TMC+: 118-138
    BJP : 150-175
    CONG: 00-00
    OTH : 00-00

    Matrize Exit Poll 2026

    TMC+: 125-140
    BJP : 146-161
    CONG: 00-00
    OTH : 06-10

    क्या कहते हैं मैट्रिज के एग्जिट पोल
    मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 से 161 सीटें जीत सकती है और सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं, राज्य की सत्ताधारी टीएमसी को 125 से 140 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वे में अन्य दलों के खाते में 6 से 10 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

    Peoples Pulse Exit Poll 2026

    TMC+: 117-187
    BJP : 95-110
    CONG: 01-03
    LEFT: 00-01
    OTH : 00-00
    पीपल्स पल्स ने बंगाल में टीएमसी को बताया मजबूत
    इन सभी में पीपल्स पल्स एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी की सत्ता में मजबूत वापसी का अनुमान जताया है। इसके आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कौन आगे?
    Matrize और Peoples Pulse ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी कर दिया है। दोनों की एग्जिट पोल में DMK+ फिर एक बार चुनाव जीतती नजर आ रही है।

    Matrize Exit Poll

    DMK+: 122-132
    AIADMK+: 87-110
    TVK: 10-12
    OTH-00-06

    Peoples Pulse Exit Poll

    DMK+: 125-145
    AIADMK+: 65-80
    TVK: 18-24
    OTH-02-06

    असम में किसकी सरकार? Axis My India का आ गया एग्जिट पोल
    असम विधानसभा चुनाव का Axis My India का एग्जिट पोल सामने आ गया है। असम में 126 सीटों में से NDA को सबसे ज्यादा 88-100 मिलती नजर आ रही हैं। असम में फिर एक बार बीजेपी समर्थित NDA सरकार बनाती नजर आ रही है।

    NDA: 88-100
    CONG+: 24-36
    OTH: 00-00
    थोड़ी देर में सामने आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे
    पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचरी में विधानसभा चुनाव के बाद आज शाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने वाले हैं।

    देखें पोल डायरी के एग्जिट पोल
    पोल डायरी के आंकड़ों में भी भाजपा को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है। इस एजेंसी के मुताबिक, भाजपा 142 से 171 सीटें जीतकर आसानी से बहुमत हासिल कर सकती है, जबकि टीएमसी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है और वह 99 से 127 सीटों के बीच सिमट सकती है। इस पोल में अन्य पार्टियों को 5 से 9 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

    चाणक्य स्ट्रैटजीज ने भी जारी किए आंकड़ें
    चाणक्य स्ट्रैटजीज के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, हालांकि पलड़ा भाजपा का ही भारी है। यहाँ भाजपा को 150 से 160 सीटें और टीएमसी को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। इन आंकड़ों के हिसाब से अन्य पार्टियों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

    प्रजा पोल के अनुसार बंगाल में भाजपा को बढ़त
    प्रजा पोल ने अपने सर्वे में भाजपा के लिए सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, भाजपा को 178 से 208 सीटों का भारी बहुमत मिल सकता है, जो एक बड़ी सियासी लहर का संकेत है। इसके विपरीत, टीएमसी का प्रदर्शन गिरकर मात्र 85 से 110 सीटों तक रह सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पोल में अन्य दलों का खाता (0-0) भी नहीं खुलता दिख रहा है।

    पीमारक्यू के आंकड़ें क्या बता रहे?
    पीमारक्यू के सर्वे में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के साफ संकेत दिए गए हैं। इस एजेंसी के अनुसार, भाजपा 150 से 175 सीटों के साथ राज्य में एक मजबूत बहुमत हासिल कर सकती है। इसके उलट, सत्ताधारी टीएमसी को 118 से 138 सीटों तक ही रुकना पड़ सकता है। इस सर्वे में अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

    Post Views: 335

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?