Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसान सम्मेलन का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- धान सब्जी और फलों का कटोरा बनेगा छत्तीसगढ़…
    News

    किसान सम्मेलन का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- धान सब्जी और फलों का कटोरा बनेगा छत्तीसगढ़…

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:-  केन्द्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान शनिवार को दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। 
     
    केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।

    18 लाख पीएम आवास स्वीकृत 

    सीएम विष्णुदेव साय ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है। 

    नई तकनीकों से किसान हो रहे समृद्ध 

    किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

    Post Views: 1,510

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस बार 144 साल बाद बना है ऐसा संयोग की धरती ही नहीं आसमान में भी होगा कुंभ स्नान…
    Next Article बकाएदारों पर सख्ती की तैयारी, बिजली का बिल भुगतान नहीं करने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?