Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कैबिनेट के बड़े फैसले, बारिश का अलर्ट और सियासी घमासान पढ़ें दिनभर की बड़ी अपडेट…
    समाचार

    कैबिनेट के बड़े फैसले, बारिश का अलर्ट और सियासी घमासान पढ़ें दिनभर की बड़ी अपडेट…

    By Tv36 HindustanSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश :– आज के दिन कई विशेष घटनाक्रम देखने को मिले। मोहन यादव कैबिनेट ने आज कई बड़े फैसले लिए, तो वंही भोज वेटलैंड पर एनजीटी सख्त नजर आया इसके अलावा ट्विशा शर्मा केस में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। तो यहां पर पढ़िए यह सभी घटनाक्रम विस्तार से।

    1. MP कैबिनेट के बड़े फैसले,
      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। भोपाल वेस्टर्न बाइपास की संशोधित परियोजना लागत को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के. साईं मनोहर को सलाहकार नियुक्त करने का फैसला लिया गया। बैठक में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के पुनर्गठन को भी मंजूरी मिली। सरकार के इन फैसलों को प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
      NGT ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देशफोटो सोर्स- AI
      भोपाल के भोज वेटलैंड को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कड़ा रुख अपनाया है। 31 अगस्त की सुनवाई में NGT ने वेटलैंड की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और इसे बड़े खतरों से घिरा बताया। अधिकरण ने वेटलैंड, बफर जोन और प्रभाव क्षेत्र में मौजूद अवैध निर्माणों को कानूनी प्रक्रिया के तहत तीन महीने में हटाने के निर्देश दिए। NGT ने साफ कहा कि प्रशासनिक देरी से अवैध निर्माण वैध नहीं हो सकता।
      मुरैना के गिरवर सिंह तोमर की कहानी संघर्ष और न्याय की मिसाल बन गई है। CRPF से बर्खास्त होने के बाद उन्होंने करीब 26 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। इस दौरान उन्होंने संत जीवन अपना लिया और मंदिर में सेवा करते हुए ‘गिरवरदास महाराज’ के नाम से पहचान बनाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट से न्याय मिलने के बाद उनकी CRPF में दोबारा नियुक्ति हो गई है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टिंग मिली है।
      शिवपुरी में रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित शिवपुरी अमृत भारत रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज के काम की प्रगति जानी। अधिकारियों से परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सिंधिया ने कहा कि इन विकास कार्यों से शिवपुरी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
      मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश की सियासत फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के खिलाफ अभियोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार और उचित कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
      भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की सुनवाई अब विशेष न्यायाधीश (ओडब्ल्यू) पल्लवी द्विवेदी की अदालत में होगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले को विशेष अदालत में स्थानांतरित किया है। केस में पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह आरोपी हैं। शुरुआती चरण में गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिली थी, जिसे बाद में जबलपुर हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें हिरासत में लिया था।
      मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रतिदिन एक ही सत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है। इंदौर में छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2428 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…
    Next Article पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…

    September 1, 2026

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

    September 1, 2026

    पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

    September 1, 2026

    किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…
    • पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…
    • कैबिनेट के बड़े फैसले, बारिश का अलर्ट और सियासी घमासान पढ़ें दिनभर की बड़ी अपडेट…
    • किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?