नई दिल्ली:- किसानों को अगर फसल की अधिक पैदावार मिल गई तो मानिए कि उनकी मेहनत सफल हो गई. आज हम आपको गेहूं के फसल की पैदावार बढ़ाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके लिए समय से खेतों की देखरेख करें और सिंचाई के साथ-साथ उर्वरक का भी छिड़काव करें. इससे गेहूं की बाली लंबी होगी और पैदावार भी अधिक होगी.
किसान भाई गेहूं के खेतों में अच्छी पैदावार करना चाहते हैं तो उसमें समय से सिंचाई करें. इसके साथ ही खेतों में फास्फोरस की कमी को दूर करने के लिए उर्वरक का इस्तेमाल करें. इससे गेहूं की अच्छी फसल तैयार होगी.
किसान भाई गेहूं की बालियों को लंबा करने के लिए खेतों में जल विलेय और सागरिका को मिलाकर छिड़काव करें. इससे गेहूं की अधिक पैदावार होगी. गेंहू की बाली में दाना भी अधिक बनेगा जिससे किसानों को गेहूं की अधिक बचत होगी.
किसान भाई गेहूं की खेती में अगर इन दवाओं का छिड़काव करते हैं तो इसमें एक एकड़ में कम से कम 600 रुपए का खर्चा आता है. इसके साथ ही गेहूं की बाली लंबी होती है. इससे खेतों में फास्फोरस की समस्या भी दूर होती है.
गेहूं की फसल में अधिक पैदावार करने के लिए खेतों में नैनो डीएपी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए खेतों में नमी होनी चाहिए. अगर नमी नहीं है तो पहले खेतों की हल्की सिंचाई करें और फिर इनका छिड़काव करें. इससे अच्छी पैदावार होगी.
