Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम का बड़ा ऐलान, सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन होगी कोर्ट की सुनवाई, स्कूल और कॉलेजों से भी की ये अपील…
    राष्ट्रीय

    सीएम का बड़ा ऐलान, सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन होगी कोर्ट की सुनवाई, स्कूल और कॉलेजों से भी की ये अपील…

    By Tv36 HindustanMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. वहीं सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी. सीएम ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है. इसके लिए ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ स्कीम शुरू की गई है.
    सरकारी दफ्तरों में दो दिन WFH

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक से जो अपील की है वह देशहित में की है. इसके लिए हमने कुछ प्लान बनाया है. पेट्रोल और डीजल की बचत हो , इसके लिए हमने सरकारी और प्राइवेट दोनों लेवल पर काम किया है. अब सरकारी दफ्तरों में हर सप्ताह 2 दिन वर्क फ्रॉम होम होगा. वहीं प्राइवेट कंपनियों से भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा.
    अधिकारियों को मिलने वाले ईंधन में 20% की कटौती

    सीएम ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को जो पेट्रोल और डीजल की मिलता था उसमें 20 फीसदी की कटौती की जाएगी. हर सोमवार को मंडे मेट्रो के तौर पर काम करेंगे. यानी अफसर और कर्मचारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे. दिल्ली में जितनी भी सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी है उनके लिए 58 बसों को तैनात किया जाएगा, जो कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक चलाई जाएंगी.स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस की अपील

    इसके अलावा दिल्ली सरकार स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू कराने की अपील करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से भी अपील करते हैं वह ऑनलाइन क्लासेस करें. वहीं 6 महीने के लिए दिल्ली सरकार कोई भी पेट्रोल-डीजल और EV गाड़ी नहीं खरीदेगी.

    ‘ऑनलाइन सुनवाई करें कोर्ट’

    मुख्यमंत्री गुप्ता ने आगे कहा कि हम अदालतों से भी ऑनलाइन मामलों की सुनवाई करने की अपील करते हैं. दिल्ली सरकार के किसी भी मंत्री या अधिकारी की आधिकारिक विदेश यात्रा नहीं होगी. दिल्ली सरकार 100% भारत में बने प्रोडक्ट को ही उपयोग करेगी. 90 दिन तक यह योजना को लोगों के बीच चलायी जाएगी. सरकार लोगों को बचत करने के लिए शपथ दिलाएगी. सीएम ने इस कैंपेन में दिल्ली के हर नागरिक के जुड़ने की अपील भी की.

    सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार ने यह भी तय किया है की सरकार के हर दफ्तर में AC को 24-25 डिग्री के बीच ही फिक्स किया जाएगा. कल से सरकार पूरी दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत करेगी.

    Post Views: 140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री साय की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, 18-19 मई को छत्तीसगढ़ में जुटेंगे इन चार राज्यों के सीएम…
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अहम मुलाकात, 18 और 19 मई को यहां आ सकते है मंत्री…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे एग्जाम…

    May 14, 2026

    ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, जानें यहां से पूरी डिटेल…

    May 14, 2026

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट…

    May 14, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अहम मुलाकात, 18 और 19 मई को यहां आ सकते है मंत्री…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे एग्जाम…
    • ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट…
    • केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अहम मुलाकात, 18 और 19 मई को यहां आ सकते है मंत्री…
    • सीएम का बड़ा ऐलान, सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन होगी कोर्ट की सुनवाई, स्कूल और कॉलेजों से भी की ये अपील…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?