Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमीर बनने के लिए पूजा घर में रखें ये एक खास चीज, मां लक्ष्मी की बनेगी कृपा…
    वास्तु

    अमीर बनने के लिए पूजा घर में रखें ये एक खास चीज, मां लक्ष्मी की बनेगी कृपा…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूजा घर में माँ लक्ष्मी से जुड़ी एक विशेष चीज़ रखना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और ख़ुशहाली आ सकती है.

    शास्त्रों के अनुसार अगर आप घर के मंदिर में लक्ष्मी जी की छोटी सी मूर्ति है या फिर तस्वीर रखते हैं तो यह आपके जीवन में समृद्धि और ख़ुशहाली लेकर आता है. ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्या दूर होती है. इसके अलावा और भी एक चीज़ ऐसी है जो पूजा घर में रखनी चाहिए, आज हम इस आर्टिकल में उस एक चीज़ के बारे में ही विस्तार से जानेंगे.

    चाँदी का सिक्का (Vastu Tips)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में चाँदी का सिक्का रखना बहुत शुभ माना जाता है. चाँदी के सिक्के को माँ लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि चाँदी का सिक्का घर में रखने से माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है. लेकिन इसका रखने का तरीक़ा भी जान लें.

    इस तरह रखना शुभ माना जाता है

    अगर आप तीन चाँदी के सिक्कों को रिबन में बाँधकर घर के मंदिर में लटकाते हैं तो यह भी शुभ प्रभाव डालता है. ऐसा करने से घर में पैसों की कमी दूर होती है और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है. इस उपाय को अपनाने से न केवल धन की प्राप्ति होती है बल्कि घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है.

    किस दिशा में रखना चाहिए चाँदी का सिक्का

    अब सवाल यह उठता है कि पूजा घर में चाँदी का सिक्का आख़िर कहाँ रखें, वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा घर में चाँदी का सिक्का रखने से पहले उसकी दिशा का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है. शास्त्रों की मानें तो चाँदी का सिक्का पूजा मंदिर के पूर्वोत्तर कोण में रखना सबसे ज़्यादा शुभ माना जाएगा. यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी हुई दिशा है, इसलिए इस दिशा में चाँदी का सिक्का रखना माँ लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करता है और घर में सुख शांति लाता है.

    किस दिशा में होना चाहिए सिक्के का मुँह

    वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में रखे चाँदी के सिक्के का मुँह हमेशा ऊपर की ओर होना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि जब सिक्के का मुँह ऊपर होता है तो यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है. इसके अलावा इस स्थिति में सिक्का सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है.

    किस दिन रखें चाँदी का सिक्का

    अगर आपके घर में चाँदी का सिक्का नहीं है और अब आप चाँदी का सिक्का ख़रीदना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कौन सा दिन चाँदी का सिक्का ख़रीदने के लिए शुभ माना जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के पूजा मंदिर में चाँदी का सिक्का रखने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है. शुक्रवार को ख़रीदने का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन माँ लक्ष्मी का दिन माना जाता है.

    Post Views: 695

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगेहूं की बाली को लंबा करने के लिए इस उर्वरक का करें इस्तेमाल, एक एकड़ में 600 रुपए आएगा खर्च…
    Next Article क्या चुगली सच में फ़ायदेमंद हो सकती है, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे एग्जाम…

    May 14, 2026

    ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, जानें यहां से पूरी डिटेल…

    May 14, 2026

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट…

    May 14, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अहम मुलाकात, 18 और 19 मई को यहां आ सकते है मंत्री…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे एग्जाम…
    • ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट…
    • केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अहम मुलाकात, 18 और 19 मई को यहां आ सकते है मंत्री…
    • सीएम का बड़ा ऐलान, सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन होगी कोर्ट की सुनवाई, स्कूल और कॉलेजों से भी की ये अपील…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?