नई दिल्ली:– वाराणसी से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के गंगा में मान मंदिर के सामने ही गंगा पार यात्रियों से भरी एक नाव के पलट गई। इस नाव पर लोग सवार थे। नाव पर सवार यात्रियों को लोकल नाविकों और एनडीआरएफ के जवानों द्वारा रेस्क्यू कर घाट के किनारे लाया गया है। वहीं इस सूचना पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि नाव पर कुछ लोग सवार थे। सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद थी।
इस बाबत चश्मदीदों ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर एक बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई थी। वहीं इस टक्कर के बाद छोटी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन एनडीआरएफ और जल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। सभी को बचा लिया गया है।
मामले पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के अनुसार बड़ी नाव में कुल 58 लोग सवार थे। वहीं छोटी नाव में 6 लोग थे। इस बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव पलट गई। उसमें सवार6 लोगों को एनडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत दल और जल पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। वहीं दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। दोनों नाव संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना है।
जानकारी दें कि, इससे पहले प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं तब भारी भीड़ के कारण देर रात मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में से सिर्फ 25 की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान की जा रही है। वहीं यूपी की योगी सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान किया है।
