Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल का भविष्यफल बना बुधादित्य योग सिंह, कन्या और वृश्चिक समेत इन कई राशियों को देगा लाभ…
    समाचार

    आज का राशिफल का भविष्यफल बना बुधादित्य योग सिंह, कन्या और वृश्चिक समेत इन कई राशियों को देगा लाभ…

    By Tv 36 HindustanFebruary 5, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– फरवरी का राशिफल ज्योतिषीय दृष्टि से सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल और लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में होगा और इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज भरणी नक्षत्र से कृतिका नक्षत्र में संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज कई शुभ योग बनेंगे। जबकि दूसरी ओर सूर्य भी आज बुध के साथ मिलकर बुधादित्य नामक योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज बुधवार का दिन शिक्षा और करियर के मामले में अच्छा है। आपको आज बच्चों की शिक्षा और उनके स्कूल कालेज में दाखिले को लेकर चिंता हो सकती है। वैसे इस काम में आप सफल भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र के साथ ही आप आज घर के कुछ कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज नौकरी में अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सेहत के मामले में समझदारी को संयम से काम लेना चाहिए। अगर आप आज किसी रिश्तेदार से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आप सतर्क रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रोजगार और नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

    मिथुन राशि के लिए आज बुधवार को सितारे बताते हैं कि, आज आप अपना काम बनता देखकर प्रसन्न होंगे। आपको भाग्य मेहनत से बढ़कर कामयाबी दिलाएगा। लेकिन आपको आज ईर्ष्या करने वाले लोगों से सतर्क और सजग रहना होगा, यह आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको अनावश्यक खर्चों से भी बचना होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, जिसका वे लाभ उठाएंगे। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की खुशी होगी।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप आज उत्साहित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। मान सम्मान भी आपको आज प्राप्त होगा। आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न होंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।
    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में फंसा है तो आपको आज परेशानी हो सकती है। इसलिए कानूनी मामलों से आप आज दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना आज सफल रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। और आपकी कोई चिंता भी परिवार के सहयोग से दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपकी किस्मत आज आप पर मेहरबान है ऐसे में आप आज जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिन लोगों के रिश्ते में तनाव है उनके संबंधों में भी सुधार होगा। अगर आप अपने जीजा या साले को पैसा उधार देते हैं तो, यह सोचकर मत दें कि वापस मिल पाएगा क्योंकि मिलने की संभावना कम रहेगी। आपका कोई जरूरी काम आज आप स्वयं टाल सकते हैं। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।

    तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने काम पर आज फोकस करना चाहिए। कोई भी महत्वपूर्ण काम आप दूसरों के भरोसे न छोड़ें।आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से मिल सकते हैं। बच्चों के साथ आपका तालमेल और प्रेम आज बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। आपको प्रेमी के साथ आनंददायक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई अधूरी चाहत भी पूरी होगी। आज इस राशि के लोगों में पढाई लिखाई की रुचि बनी रहेगी।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का अभिषेक करें और साबुत मूंग दाल अर्पित करें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सफलतादायक रहेगा। आपको आज कुछ ऐसे काम मिल सकते हैं जो आपको पसंद होंगे। आपको अपने कामकाज में आज मित्रों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिल सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से फायदा हो सकता है। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

    धनु राशि के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसकी वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। अगर आप बैंक से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव भी होंगे।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और पीला चंदन लगाएं।

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में खूब लाभ मिलेगा लेकिन आपकी जिम्मेदारियां आज बढ़ सकती हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कुछ नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपको आज दोस्तों से भी अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
    कुंभ राशि के लिए प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान और प्रभाव बढेगा। आज आपको अपने भाइयों से सहयोग मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति का भी आपको आज लाभ मिल सकता है। और कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए काम का भी आपको आज फायदा मिलेगा। अगर आज आप अपने कारोबार में कोई बदलाव करना है तो बहुत सोच-समझकर करें क्योंकि यहां गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। आज आप अपने बच्चों को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करना फलदायी होगा।
    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सकारात्मक रहना चाहिए और मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना चाहिए। अपकी मेहनत और अनुभव आपको आज सफलता दिलाएगी। आपको आज के दिन विदेश से भी फायदा हो सकता है। आपको आज जीवनसाथी को सफलता मिलने की भी खुशी होगी। आपके बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है तो इसमें आपको कोई गुड न्यूज मिलेगी। लव लाइफ मे आज आपके नई ऊर्जा का संचार होगा। भाइयों से सहयोग पाएंगेो।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

    Views: 1,900
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में टी पॉलिटिक्स, बीजेपी का चाय वाला प्रत्याशी और सियासी उबाल…
    Next Article सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी मुस्लिम मतदाताओं में भारी उस्ताह, सुबह से ही लगी लंबी कतार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…

    November 20, 2026

    मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…

    November 20, 2026

    सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…

    November 20, 2026

    चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

    November 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…
    • मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…
    • सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…
    • चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…
    • मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?