Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में टी पॉलिटिक्स, बीजेपी का चाय वाला प्रत्याशी और सियासी उबाल…
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ में टी पॉलिटिक्स, बीजेपी का चाय वाला प्रत्याशी और सियासी उबाल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा हाई है. मेयर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं. निकाय चुनाव में कहीं कोई गुपचुप वाला चुनावी मैदान में है तो कहीं टेलर का काम करने वाला अपनी किस्मत आजमा रहा है. इस बीच रायगढ़ नगर निगम से बीजेपी ने एक चायवाले को अपना महापौर प्रत्याशी बनाकर सभी को चौंका दिया है.

    डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री ने ली चाय की चुस्की : सोमवार 3 जनवरी को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ दौरे पर रहे. यहां चुनावी प्रचार के दौरान दोनों मंत्रियों ने रायगढ़ निगम से बीजेपी महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे और चाय का आनंद लिया. पहले वित्तमंत्री ओपी चौधरी जीवर्धन के चाय दुकान पर पहुंचे. उनके जाने के बाद शाम को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी उनकी दुकान पर पहुंचे और चाय की चुस्की लेते दिखाई दिये.

    “चाय वाला भी बन सकता है महापौर” : वित्त मंत्री ओपी चौधरी जब चाय दुकान पर पहुंचे तो बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाई. इस दौरान दुकान में ओपी चौधरी को देखकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दौरान वित्त मंत्री ओपी तो वहां उनके साथ चाय भी बनाने लगे और लोगों के साथ चुनाव पर चर्चा की. उन्होंने इस लम्हे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है.

    ये जीवर्धन चौहान जी की चाय दुकान है, जिनको भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम से महापौर प्रत्याशी बनाया है. यह सब भाजपा में ही संभव है. गर्व है कि मैं भाजपा का सदस्य हूं. आज रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में आत्मीय मुलाकात की और चाय बनाई, जिसका हम सब ने आनंद लिया. यह लोकतंत्र की असली पहचान है, जिसमें एक साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है : ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

    कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला : रायगढ़ से भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री जीवर्धन चौहान की 29 साल की राजनीति व चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता की यात्रा एक प्रेरणा है. वे ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ अपना जीवन जीते हैं. उनकी विनम्रता हम सभी के लिए आदर्श है. जीवर्धन चौहान से विकास का दौर तेज होगा.

    कांग्रेस पार्टी के अंदर भगदड़ मची हुई है, जैसे डूबते जहाज में हलचल होती है. रायगढ़ में “चाय की सुनामी” में सब कुछ बह जाएगा. वैसे ही पूरे प्रदेश में कांग्रेस का हाल होने वाला है : ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

    बीजेपी को निकाय चुनाव में मिली बढ़त : रायगढ़ नगर निगम के 2 वार्डों में वोटिंग से पहले ही बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं. इसी तरह 23 अन्य वार्डों में कई बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों को वॉकओवर मिल चुका है. बसना नगर पंचायत में तो बीजेपी के अध्यक्ष प्रत्याशी ही निर्विरोध जीत चुकी हैं. ऐसा ही हाल पूरे प्रदेश में इस बार देखने को मिल रहा है. कांग्रेस प्रत्याशियों ने नाम वापसी के चलते कहीं बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध जीत रहे तो कही उन्हें वाकओवर मिल रहा है.

    Post Views: 990

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत में इस दिन लॉन्च होगा iQOO का नया फोन, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा खूबसूरत डिजाइन…
    Next Article आज का राशिफल का भविष्यफल बना बुधादित्य योग सिंह, कन्या और वृश्चिक समेत इन कई राशियों को देगा लाभ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…

    April 17, 2026

    स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…
    • सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
    • सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…
    • स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…
    • WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?