Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में BJP का 27 साल बाद ‘प्रवेश’, AAP के बड़े-बड़े सूरमा ढेर, केजरीवाल ने स्वीकारी हार..
    News

    दिल्ली में BJP का 27 साल बाद ‘प्रवेश’, AAP के बड़े-बड़े सूरमा ढेर, केजरीवाल ने स्वीकारी हार..

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2025No Comments9 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नईदिल्ली:- दिल्ली चुनाव का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इसके लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग की काउटिंग शुरू हो गई है। चुनाव के नतीजे ये तय करेंगे कि दिल्ली की बागड़ौर किसके हाथ में होगी। 11 जिलों के 19 केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। एग्जिट पोल में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर बताई है। चुनाव नतीजों से जुड़ी तमाम अपडेट्स यहां पढ़िए…

    औंधें मुंह गिरी आम आदमी पार्टी
    1 बजे तक चुनाव रिजल्ट के आंकड़े लगभग साफ हो चुका है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार 27 साल बाद बनने जा रही है। आम आदमी पार्टी के लिए इससे बड़ा झटका नहीं हो सकता है। पिछली बार के चुनाव में आप को 70 में से 62 सीटें मिली थी। इस बार आप आसमान से औंधे मुंह जमीन पर आ गिरी है। सरकार बचाना तो छोड़िए आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी सीट भी नहीं बचा सके। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे बड़े नेता भी चुनाव हार गए हैं।

    दोपहर 12 बजे तक दिल्ली चुनाव रिजल्ट के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल चुकी है। भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप सिर्फ 25 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को एक बार फिर करारा झटका लगा और एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी है। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल पीछे हो गए हैं। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को धूल चटाते दिख रहे हैं। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी पीछे हो गए हैं।

    केजरीवाल और सिसोदिया हुए आगे

    अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने वापसी कर ली है। शुरुआती रुझानों में केजरीवाल और सिसोदिया लगातार पीछे चल रहे थे, लेकिन अब दोनों ने वापसी कर ली है और आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग होने तक अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा जंगपुरा से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया भी आगे हो चुके हैं। इस सीट से तरविंदर सिंह मारवाह आगे चल रहे थे, लेकिन फिलहाल सिसोदिया आगे हो गए हैं। हालांकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान है। 

    मुस्लिम बहुल इलाकों में भी बड़े उलटफेर की संभावना

    शुरुआती रुझानों में जहां मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही थी, वहीं साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में बीजेपी से पिछड़ती दिख रही है। बल्ली मारान, करावल और ओखला सीटों पर आप प्रत्याशी बीजेपी से पीछे चल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि केजरीवाल ने मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनाव प्रचार नहीं किया, अगर आगे भी रुझानों में आप पीछे रहती है, तो इन इलाकों में चुनाव प्रचार ना करना केजरीवाल की बड़ी चूक कहा जा सकता है। 

    केजरीवाल, आतिशी और सिसोदिया पीछे 

    दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं की स्थिति डांवाडोल लग रही है। आप के 3 बड़े दिग्गज अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी पीछे चल रही हैं। आम आदमी पार्टी के लिए इससे बड़ा झटका कुछ हो नहीं सकता है। अभी तक 64 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं, इनमें से 38 सीटों पर बीजेपी आगे है, जबकि 25 सीटों पर आप आगे है। इसके अलावा कांग्रेस भी एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है।
    निर्वाचन आयोग के पहले राउंड के रुझान  

    निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में विश्वास नगर से बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश 1549 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल 506 वोटों से आगे चल रहे हैं। संगम विहार से बीजेपी प्रत्याशी चंदन  कुमार चौधरी 22 वोटों से आगे है। यहां आप के दिनेश मोहनिया और कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष चौधरी हैं। किरारी से बीजेपी प्रत्याशी बजरंग शुक्ला 162 वोटों से आगे है। त्री नगर से बीजेपी प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता 3373 वोटों से आगे है। इसके अलावा करावल नगर से कपिल मिश्रा 3109 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    इसके अलावा पहले रुझान के अनुसार आप के 3 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। राजिंदर नगर से आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक 728 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीमापुरी से आप नेता वीर सिंह धिंगान 553 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि बाबरपुर से गोपाल राय भी 268 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। चांदनी चौक से आप प्रत्याशी पुनरदीप सिंह साहनी 2970 वोटों से आगे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज 449 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, त्रिलोकपुरी से आप प्रत्याशी अंजना परचा भी 1828 वोटों से आगे चल रही है। 
    भाजपा 50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी: मनजिंदर सिंह सिरसा 

     
    मालवीय नगर से सोमनाथ भारती पीछे

    आप के दिग्गज नेताओं में शुमार सोमनाथ भारती मालवीय नगर से पीछे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय  दिल्ली चुनाव का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इसके लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग की काउटिंग शुरू हो गई है। चुनाव के नतीजे ये तय करेंगे कि दिल्ली की बागड़ौर किसके हाथ में होगी। 11 जिलों के 19 केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। एग्जिट पोल में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर बताई है। चुनाव नतीजों से जुड़ी तमाम अपडेट्स यहां पढ़िए…

    औंधें मुंह गिरी आम आदमी पार्टी
    1 बजे तक चुनाव रिजल्ट के आंकड़े लगभग साफ हो चुका है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार 27 साल बाद बनने जा रही है। आम आदमी पार्टी के लिए इससे बड़ा झटका नहीं हो सकता है। पिछली बार के चुनाव में आप को 70 में से 62 सीटें मिली थी। इस बार आप आसमान से औंधे मुंह जमीन पर आ गिरी है। सरकार बचाना तो छोड़िए आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी सीट भी नहीं बचा सके। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे बड़े नेता भी चुनाव हार गए हैं।

    दोपहर 12 बजे तक दिल्ली चुनाव रिजल्ट के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल चुकी है। भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप सिर्फ 25 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को एक बार फिर करारा झटका लगा और एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी है। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल पीछे हो गए हैं। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को धूल चटाते दिख रहे हैं। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी पीछे हो गए हैं।
    केजरीवाल और सिसोदिया हुए आगे

    अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने वापसी कर ली है। शुरुआती रुझानों में केजरीवाल और सिसोदिया लगातार पीछे चल रहे थे, लेकिन अब दोनों ने वापसी कर ली है और आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग होने तक अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा जंगपुरा से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया भी आगे हो चुके हैं। इस सीट से तरविंदर सिंह मारवाह आगे चल रहे थे, लेकिन फिलहाल सिसोदिया आगे हो गए हैं। हालांकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान है। 

    मुस्लिम बहुल इलाकों में भी बड़े उलटफेर की संभावना

    शुरुआती रुझानों में जहां मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही थी, वहीं साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में बीजेपी से पिछड़ती दिख रही है। बल्ली मारान, करावल और ओखला सीटों पर आप प्रत्याशी बीजेपी से पीछे चल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि केजरीवाल ने मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनाव प्रचार नहीं किया, अगर आगे भी रुझानों में आप पीछे रहती है, तो इन इलाकों में चुनाव प्रचार ना करना केजरीवाल की बड़ी चूक कहा जा सकता है। 

    केजरीवाल, आतिशी और सिसोदिया पीछे 

    दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं की स्थिति डांवाडोल लग रही है। आप के 3 बड़े दिग्गज अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी पीछे चल रही हैं। आम आदमी पार्टी के लिए इससे बड़ा झटका कुछ हो नहीं सकता है। अभी तक 64 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं, इनमें से 38 सीटों पर बीजेपी आगे है, जबकि 25 सीटों पर आप आगे है। इसके अलावा कांग्रेस भी एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

    निर्वाचन आयोग के पहले राउंड के रुझान  

    निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में विश्वास नगर से बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश 1549 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल 506 वोटों से आगे चल रहे हैं। संगम विहार से बीजेपी प्रत्याशी चंदन  कुमार चौधरी 22 वोटों से आगे है। यहां आप के दिनेश मोहनिया और कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष चौधरी हैं। किरारी से बीजेपी प्रत्याशी बजरंग शुक्ला 162 वोटों से आगे है। त्री नगर से बीजेपी प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता 3373 वोटों से आगे है। इसके अलावा करावल नगर से कपिल मिश्रा 3109 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    इसके अलावा पहले रुझान के अनुसार आप के 3 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। राजिंदर नगर से आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक 728 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीमापुरी से आप नेता वीर सिंह धिंगान 553 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि बाबरपुर से गोपाल राय भी 268 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। चांदनी चौक से आप प्रत्याशी पुनरदीप सिंह साहनी 2970 वोटों से आगे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज 449 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, त्रिलोकपुरी से आप प्रत्याशी अंजना परचा भी 1828 वोटों से आगे चल रही है। 

    भाजपा 50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी: मनजिंदर सिंह सिरसा 

     
    मालवीय नगर से सोमनाथ भारती पीछे

    आप के दिग्गज नेताओं में शुमार सोमनाथ भारती मालवीय नगर से पीछे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय से है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट से जितेंद्र कुमार कोचर को टिकट दिया है।  

    मुस्लिम बहुल इलाकों में आप आगे

    मुस्लिम बहुल सीटों पर सबकी नजर है। यहां बीजेपी बनाम आप की जगह कांग्रेस बनाम आप की टक्कर बताई जा रही है।  इसके अलावा एआईएमआईएम भी चुनावी रेस में है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है। ओखला विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं, यहां दिल्ली दंगा के आरोपी एआईएमआईएम प्रत्याशी शिफा-उर रहमान चुनावी मैदान में है। 
    बीजेपी ने शुरुआती रुझानों में बढ़ाई बढ़त

    ठीक 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, फिलहाल वैलेट पेपर की काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 4 सीटों के अंतर से बढ़त दिख रही है। वहीं एक सीट के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस भी आगे है। बताया जा रहा है कि सीएम आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट पर पीछे चल रही है और पटपड़गंज से अवध ओझा भी पीछे चल रहे हैं।  

    Post Views: 520

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली में BJP सरकार: देश की राजधानी का कौन होगा CM, प्रवेश वर्मा से लेकर मनोज तिवारी…रेस में 4 नाम..
    Next Article राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 09 फरवरी को, 3373 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,जिले में बनाए गए 10 परीक्षा केन्द्र
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?