महासमुंद:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद महासमुंद जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी मोंगरा किशनलाल पटेल विजयी हुईं. चुनाव प्रक्रिया के समय भाजपा समर्थित मोंगरा किशनलाल पटेल ने नामांकन किया और कांग्रेस समर्थित सृष्टि अमर चन्द्राकर ने नामांकन किया.
भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की हुई जीत: मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोंगरा किशनलाल पटेल को 10 मत मिले और कांग्रेस समर्थित सृष्टि अमर चन्द्राकर को 05 मत मिले.
एकतरफा मुकाबले में दर्ज की जीत: उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित भीखम सिंह ठाकुर और निर्दलीय प्रत्याशी जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने नामांकन किया. मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी भीखम सिंह ठाकुर को 12 मत मिले और निर्दलीय जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर को 03 मत मिले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ये जीत हासिल हुई है. जो विकास का मॉडल पीएम मोदी सीएम ने देखा है उसी मॉडल को हम अपने इलाके में लागू करेंगे. बिना किसी भेदभाव के हम काम करेंगे. जनता तक सुविधाएं पहुंचाना हमारा मकसद होगा – भीखम सिंह ठाकुर, नव निर्वाचित उपाध्यक्ष ,जिला पंचायत महासमुंद
जीत का श्रेय सीएम को दिया: अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए. नव निर्वाचित उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री, जिला नेतृत्व को देते हुए आभार जताया और शासकीय योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का दावा किया.