नई दिल्ली:– 10 तारीख को दिल्ली में एनडीए की बैठक थी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनादेश प्राप्त कर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक कार्य करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। हम छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
11 तारीख को नीति आयोग की बैठक थी, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल उपस्थित थे। इस बैठक में हमें छत्तीसगढ़ में किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट प्रयोगों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
आज हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीआईआईए, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की। उनके समक्ष हमने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति प्रस्तुत की। यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि इस अवसर पर 9,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी एमओयू संपादित हुए हैं।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
