Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होली के बाद अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाएं मुर्गा तो पुरुष पकड़ते हैं खरगोश…
    RAIPUR

    होली के बाद अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाएं मुर्गा तो पुरुष पकड़ते हैं खरगोश…

    By Tv 36 HindustanMarch 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- छत्तीसगढ़ में होली को लेकर अलग-अलग पंरपरा और रीति रिवाज देखने को मिलते हैं.ऐसी ही एक परंपरा होली के दो दिन बाद देखने को मिली.जहां एमसीबी जिले के बैरागी गांव में ग्रामीणों ने बरसों से चली आ रही अनोखी परंपरा को निभाया.इस गांव में होली के दो दिन बाद अनोखी परंपरा को निभाया जाता है.जिसमें गांव के लोग मुर्गा,खरगोश और केकड़ा पकड़ने की प्रतियोगिता आयोजित करते हैं.ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से अकाल नहीं पड़ता.

    कहां होती है परंपरा ?: मनेंद्रगढ़ के तारबहार क्षेत्र के गांव बैरागी में ये परंपरा निभाई जाती है. परंपरा के मुताबिक गांव वाले दो समूहों में बंट जाते हैं.जिसमें एक समूह पुरुष और दूसरा समूह महिलाओं का होता है. प्रतियोगिता के लिए पहले एक आर्टिफिशियल तालाब बनाया जाता है. जिसमें एक तरफ मछली और दूसरी तरफ केकड़े छोड़े जाते हैं. महिलाओं का समूह मछली पकड़ने की कोशिश करता है, जबकि पुरुषों का समूह केकड़ा पकड़ने में जुटता है. जो भी समूह जीतता है, उसे गांव की ओर से पुरस्कृत किया जाता है.

    मुर्गा और खरगोश पकड़ने की भी प्रतियोगिता : इस अनोखी परंपरा का सबसे बड़ा आयोजन खरगोश और मुर्गा पकड़ना है. इसमें पुरुष समूह खरगोश और महिलाएं मुर्गा पकड़ती हैं. यदि महिलाएं मुर्गा पकड़ती हैं तो पुरुष समूह उन्हें विशेष पकवान बनाकर खिलाता है.यदि महिलाएं मुर्गा नहीं पकड़ पाती तो उन्हें दंडित किया जाता है.इस बार अनोखे कार्यक्रम में पहली बार विधायक रेणुका सिंह भी पहुंचीं. उन्होंने पहले केकड़ा पकड़ा और फिर खरगोश पकड़ने की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया.

    बैरागी गांव की यह परंपरा न सिर्फ अनूठी है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं की धरोहर भी है. इस आयोजन में शामिल होकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं- रेणुका सिंह, विधायक

    इस दौरान विधायक रेणुका सिंह गांव की समस्याओं को भी सुना. ग्रामीणों ने पुल निर्माण, सड़क और बिजली की समस्याओं के बारे में विधायक को बताया.विधायक ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगी. वहीं ग्राम सरपंच रामप्रसाद ने बताया कि ये परंपरा उनके पूर्वजों के जमाने से चली आ रही है.

    हमारे बाप-दादा भी इसे निभाते आ रहे हैं। यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि हमारी आस्था और विश्वास से जुड़ा आयोजन है, जो गांव की भलाई के लिए किया जाता है- रामप्रसाद,सरपंच

    क्यों निभाई जाती है परंपरा ?: गांववालों का मानना है कि ये परंपरा गांव को अकाल से बचाने के लिए निभाई जाती है. यदि खरगोश और मुर्गा पकड़ा जाता है, तो पूरे वर्ष गांव में खुशहाली बनी रहती है और अकाल का संकट नहीं आता. यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और गांव के हर व्यक्ति का इस अनोखी परंपरा से गहरा जुड़ाव है.गांववालों का कहना है कि अगले साल इस आयोजन को और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा,ताकि ये परंपरा और मजबूत हो सके.

    Post Views: 1,555

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ आईटीबीपी कैंप में फायरिंग, आरक्षक ने ASI को मारी गोली, मौत…
    Next Article पति का मोबाइल देखा तो पीट दिया, बीजेपी पार्षद पति के खिलाफ बीवी की FIR…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?