Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिंदू नववर्ष पर ऐसा मंजर कि थम गया पूरा शहर, देशभर से आई झांकियों और शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध…
    कोरबा

    हिंदू नववर्ष पर ऐसा मंजर कि थम गया पूरा शहर, देशभर से आई झांकियों और शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- शहर में कोसाबाड़ी से शुरू होकर टीपी, शहर के दूसरे छोर सीतामणी से लेकर टीपी नगर तक हिंदूवादी संगठनों ने भव्य झांकी और शोभा यात्रा का आयोजन किया. जिसमें देश भर से आए कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा में हैरतअंगेज करतब दिखाए.

    हैरतअंगेज करतब: जिले भर से आए लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा. पूरा शहर भगवामय हो गया. दोपहर से देर रात तक पूरे शहर की रफ्तार थमी रही. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया. जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

    इस तरह निकली शोभायात्रा: गोमाता चौक से हिंदू क्रांति सेना ने शोभायात्रा निकाली. दूसरी शोभायात्रा कोसाबादी से सीएसईबी चौक तक निकली, इसका आयोजन धर्म सेना और बजरंग दल ने किया.खास बात यह रही कि इस यात्रा में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली. शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आए.

    बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया: दोनों शोभायात्रा में केरल, पंजाब, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. छत्तीसगढ़िया राउत नाच ने भी लोगों का ध्यान खींचा. विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह जगह शरबत और पानी की व्यवस्था की थी.

    पूरे शहर में भक्तिमय माहौल: यात्रा में लगभग 10 किलोमीटर तक सड़क के दोनों किनारों में श्रद्धालु की भीड़ रही. ढलती शाम के बीच अंधेरे को चीरती हुई सजावट की चकाचौंध रोशनी में झांकियों को देखने के लिए मानो पूरा शहर सड़क में उतर आया. हर कोई भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा था. शहर के दोनों छोर में लगभग 10 किलोमीटर दूरी तक चल रही रैली में महिला, पुरूष, युवा, सभी रामधुन में थिरक रहे थे.

    रुट डायवर्ट किया: शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई. पुलिस ने जाम की स्थिति को संभाला. शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की. यात्रा मुख्य सड़क से निकल सके, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया.

    400 जवानों की तैनाती: वाहनों के आवागमन को डाइवर्ट रोड से ही आने जाने की अनुमति दी गई. हर चौक चौराहा पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ ही जवानों की टुकड़ियों को तैनात किया गया. पूरी सुरक्षा में कई थानों के टीआई सहित डीएसपी तैनात थे. कुल मिलाकर 400 जवानों को इस आयोजन के लिए जगह-जगह तैनात किया गया.

    Post Views: 645

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने सदन में नहीं पूछा एक भी सवाल, जानिए आपके विधायक विधानसभा में कितने एक्टिव…
    Next Article मंडप पर पंडित जी बता रहे थे सात वचन, एक वचन पर ठन गई दुल्हन, बोली- ये नहीं छोड़ूंगी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?